ePaper

पीएम मोदी ने रचा इतिहास, विदेशी संसद को संबोधित करने में बनाए नए कीर्तिमान

Updated at : 10 Jul 2025 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
PM Modi Gifts To World Leaders

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए विदेश नीति के क्षेत्र में नया कीर्तिमान रच दिया है. उन्होंने अब तक 17 देशों की संसदों को संबोधित किया है, जो किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा किया गया सबसे बड़ा आंकड़ा है.

विज्ञापन

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वे अब तक 17 देशों की संसदों को संबोधित कर चुके हैं, जो किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा अब तक किया गया सबसे अधिक आंकड़ा है. यह संख्या कांग्रेस से संबद्ध सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के कुल संबोधनों के बराबर है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मोदी का यह कीर्तिमान उनके पांच देशों के हालिया विदेश दौरे के दौरान पूरा हुआ, जिसमें उन्होंने घाना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो और नामीबिया की संसदों को भी संबोधित किया.

कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के कुल 17 संबोधन

सूत्रों के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 7 बार, इंदिरा गांधी ने 4 बार, जवाहरलाल नेहरू ने 3 बार, राजीव गांधी ने 2 बार और पीवी नरसिंह राव ने 1 बार विदेशी संसदों को संबोधित किया था. इस प्रकार, कांग्रेस के इन पांच प्रधानमंत्रियों ने सात दशकों में कुल 17 बार विदेशों में संसद को संबोधित किया, जबकि मोदी ने महज एक दशक में ही यह रिकॉर्ड छू लिया.

विकसित और विकासशील देशों को किया संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी ने न सिर्फ विकसित देशों, बल्कि विकासशील और ‘ग्लोबल साउथ’ के कई देशों की संसदों को भी संबोधित किया है. इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, मंगोलिया, भूटान, श्रीलंका, मॉरीशस, मालदीव, गुयाना, फिजी और युगांडा जैसे देश शामिल हैं. अधिकारियों के मुताबिक, यह भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा, लोकतांत्रिक ताकत और कूटनीतिक प्रासंगिकता का प्रमाण है.

नामीबिया में दिया साझेदारी का संदेश

नामीबिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की दुनिया को ऐसे भविष्य की जरूरत है जो शक्ति और वर्चस्व नहीं, बल्कि संवाद और साझेदारी पर आधारित हो. उन्होंने कहा, “अफ्रीका केवल कच्चे माल का स्रोत नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह मूल्य संवर्धन और सतत विकास का अग्रदूत बनना चाहिए.”

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola