Video : पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा- कलम के धनी हैं हरिवंश नारायण सिंह

पीएम मोदी राज्यसभा को संबोधित करते (Photo: X)
Video : राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो सदस्य सदन से विदा ले रहे हैं, उनमें से कुछ को सत्र के दौरान विदाई मिल रही है, जबकि कुछ बिना सत्र के ही जा रहे हैं. पीएम ने हरिवंश नारायण सिंह को लेकर क्या कहा. नीचे वीडियो में देखें.
Video : संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा कि उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह अब सदन छोड़ रहे हैं. उन्होंने कई मुश्किल हालात को अच्छे से संभाला है. हरिवंश जी को लंबे समय तक सदन में जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है. सदन को चलाने में उन्होंने लगातार सदस्यों का विश्वास जीतने का प्रयास किया.
पीएम ने आगे कहा कि संकट के समय उपसभापति के जिम्मे ही सबकुछ आ जाता है कि आप संभाल लेना. मैंने देखा है कि जब सदन की कार्यवाही नहीं चल रही होती है, तो वे देश के किसी कोने में युवाओं से मिल रहे होते हैं. वे उन्हें देश के संबंध में बताते हैं. वे कलम के धनी तो हैं हीं, लेकिन उनके काम की सराहना मैं करता हूं.
पीएम मोदी ने रामदास अठावले के बारे में मजाकिया अंदाज में कहा कि वो हमेशा खुशमिजाज रहने वाले व्यक्ति हैं. भले ही वो जा रहे हों, लेकिन कोई उन्हें मिस नहीं करेगा, क्योंकि वो बाहर भी अपने मजाक और अंदाज से सबको व्यस्त और खुश रखते रहेंगे.
सभी सदस्यों ने सदन में अहम योगदान दिया : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि इन सभी सदस्यों ने सदन में अहम योगदान दिया है. पीएम मोदी ने एच. डी. देवेगौड़ा, मल्लिकार्जुन खड़गे और शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा संसद में बिताया है. उन्होंने कहा कि नए सांसदों को इनसे सीखना चाहिए कि कैसे समर्पण के साथ सदन में आकर ज्यादा से ज्यादा योगदान देना है और समाज की जिम्मेदारियों को निभाना है. पीएम ने इन नेताओं के लंबे कार्यकाल और योगदान की दिल से सराहना की.
कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा?
राज्यसभा में विदाई के मौके पर कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जो सांसद अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं, उन्हें विदाई देते हुए कुछ बातें कहना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि कुछ सदस्य दोबारा सदन में लौटेंगे, जबकि कुछ को शायद फिर मौका न मिले. खरगे ने आगे कहा कि जो लोग राजनीति और सार्वजनिक जीवन में होते हैं, वे कभी सच में रिटायर नहीं होते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










