भारत-चीन को लेकर रूस ने कही ये बात, क्या अमेरिका से दोस्ती पर पड़ेगा असर, जानिए क्वाड को लेकर क्या है पुतिन की राय

Updated at : 07 Jun 2021 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
भारत-चीन को लेकर रूस ने कही ये बात, क्या अमेरिका से दोस्ती पर पड़ेगा असर, जानिए क्वाड को लेकर क्या है पुतिन की राय

India, Russia, China, PM Modi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin Russian President) ने पीएम मोदी (PM Modi) की तारीफ की है. कहा है कि पीएम मोदी एक जिम्मेदार नेता हैं. उन्होंने भारत चीन (India China Border Dispute) के बीच चल रही सीमा विवाद पर कहा कि पीएम मोदी और शी चिनफिंग (PM Modi xi jinping) दोनों जिम्मेदार नेता हैं, और आपसी विवाद को बेहतर तरीके से सुलझा सकते हैं.

विज्ञापन

India, Russia, China, PM Modi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin Russian President) ने पीएम मोदी (PM Modi) की तारीफ की है. कहा है कि पीएम मोदी एक जिम्मेदार नेता हैं. उन्होंने भारत चीन (India China Border Dispute) के बीच चल रही सीमा विवाद पर कहा कि पीएम मोदी और शी चिनफिंग (PM Modi xi jinping) दोनों जिम्मेदार नेता हैं, और आपसी विवाद को बेहतर तरीके से सुलझा सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि, इस मसले पर किसी तीसरी ताकत को हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है. भारत औऱ चीन अपने मसले खुद सुलझा सकते हैं.

चार देशों के समूह क्वाड की रुस ने की आलोचनाः रुस की ओर भारत और चीन को लेकर यह बयान तब आया है, जब खुद रुस भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया को लेकर बने ग्रुप क्वाड का सार्वजनिक रुप से निंदा कर रहा है. इस बारे में रुस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि किसी भी साझेदारी का मकसद किसी अन्य देश के खिलाफ नहीं होनी चाहिए.

एक सवाल के जवाब में पुतिन ने कही ये बातः गौरतलब है कि भारत के क्वाड ग्रुप में शामिल होने के बारे में जब पुतिन से एक सवाल पूछा गया तो इसके जबाव में पुतिन ने यह बात कही. गौरतलब है कि चीन भी क्वाड समूह का हमेशा विरोध करता आया है. चीन का कहना है कि यह समूह हिन्द महासागर और प्रशांत महासागर में चीन प्रभाव को नियंत्रण करने के लिए बनाया गया है.

क्वाड में शामिल नहीं होगा रुसः रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने साफ कर दिया है कि रुस किसी भी हालत में क्वाड का हिस्सा नहीं बनेगा. उन्होंने कहा कि हर स्वतंत्र देश को यह निर्णय लेने का अधिकार है कि, वो किस समूह में शामिल होना चाहता है. और किसमें नहीं. उन्होंने कहा कि रुस किसी भी देश के आंतरिक मामलों में दखन नहीं देता. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी समूह का मकसद अन्य राष्ट्र के खिलाफ लामबंद होना सही नहीं हैं.

गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच लंबे समय से सीमा विवाद चल रहा है. इस मसले को लेकर कई बार दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हो चुकी हैं. कुछ मामलों में तो दोनों देशों की सेना के बीच हिंसक झड़पे भी हो चकी हैं. बीते साल 2020 में ऐसे ही एक खूनी संग्राम में दोनों देशों के कई सैनिक की मौत हो गई थी.

Also Read: यूपी कैबिनेट में विस्तार की अटकलें तेज, आज राज्यपाल से मिलेंगे बीजेपी प्रभारी राधा मोहन सिंह, क्या संगठन में भी बदलाव की हो रही तैयारी?

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola