Petrol Price: 'पेट्रोल की कीमत 20 रुपये बढ़ जाती', जानें विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऐसा क्यों कहा?
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 05 May 2024 6:18 PM
External-Affairs-Minister-S-Jaishankar
Petrol Price: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत का रूख स्पष्ट नहीं होता, तो भारत में पेट्रोल की कीमत 20 रुपये प्रति लीटर बढ़ जाती.
Petrol Price: ओडिशा के कटक में एक इंटरैक्टिव सत्र में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत की विदेश नीति के बारे में बताया. उन्होंने कहा, आज विदेश नीति हर भारतीय को प्रभावित करती है. भारत पर पड़ने वाले दबाव और समस्याओं पर प्रकाश डाला गया हुए विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा, एक उदाहरण से इसे समझा जा सकता है, रूस और यूक्रेन जंग में अगर भारत अपना रूख साफ नहीं रखता, दबाव की रणनीति पर काम नहीं करता, तो भारत में पेट्रोल की कीमत में करीब 20 रुपये प्रति लीटर का इजाफ हो जाता.
अगर कोरोना का टीका विदेश से आयात किया जाता, तो कीमत की वजह से कोई ले पाता
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने भारत की विदेश नीति पर कहा, अगर हमने कोरोना महामारी से निपटने के लिए अगर कोविड वैक्सीन विदेशों से मंगाया होता तो कीमत इतनी अधिक होती कि इसे कोई भी नहीं ले पाता. इसलिए विदेश नीति हर नागरिक को प्रभावित करता है.
आप इस देश का मुखिया किसे देखना चाहते हैं?
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा, यह देखना जरूरी है कि इन चुनौतियों से भारत को कौन बाहर निकालेगा. हमें यह तय करना है कि इस बेहद कठीर दौर से बाहर कैसे निकलेंगे. यह सबसे महत्वपूर्ण है कि आप किस पर भरोसा करते हैं. विदेश मंत्री ने पूछा, आप इस देश का इंचार्ज किसे देखना चाहते हैं? आपको क्या लगता है कि इन चुनौतियों से आपको कौन बाहर निकाल सकता है?
Also Read: राजनाथ सिंह ने कहा- पीएम मोदी के हाथों में देश और सीएम योगी के हाथों में उत्तर प्रदेश सुरक्षित
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनेगा भारत
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता पर भी विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा, भारत बहुत जल्द स्थायी सदस्य बन जाएगा. लेकिन इसके लिए भी उन्होंने शर्तें रख दी. उन्होंने कहा, स्थायी सदस्यता इस बात पर निर्भर करेगा, जब हमारे पास एक मजबूत प्रधानमंत्री होगा, जिसे दुनिया ना नहीं कह सकेगा. उन्होंने आगे कहा, हम यही करने की कोशिश कर रहे हैं.
Also Read: ‘POK पूरी तरह से भारत का हिस्सा’, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, इसे भुला दिया गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










