पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 May 2026 6:54 AM

विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े (File Photo)

पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है. पेट्रोल-डीजल की कीमत मेंं बढ़ोतरी की संभावना पहले से जतायी जा रही थी.

विज्ञापन

फ्यूल महंगा हो गया है. पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया.

खबर के मुताबिक, वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब भारत में भी दिख रहा है. नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 94.77 से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया, जबकि डीजल 87.67 से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया. इससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ना तय माना जा रहा है.

बाकी बड़े शहरों में भी बढ़ गई हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत

पेट्रोल की कीमतें बाकी बड़े शहरों में भी बढ़ गई हैं. कोलकाता में पेट्रोल 108.74 रुपये, मुंबई में 106.68 रुपये और चेन्नई में 103.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया, जहां 2.83 से 3.29 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई. डीजल के दाम भी बढ़े हैं. इसकी कीमत कोलकाता में 95.13 रुपये, मुंबई में 93.14 रुपये और चेन्नई में 95.25 रुपये प्रति लीटर हो गई है. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल लगातार महंगा

पिछले करीब 4 साल से भारत ने वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और वेस्ट एशिया के हालात बिगड़ने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम ज्यादा नहीं बढ़ाए थे. लेकिन पिछले कुछ दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल लगातार महंगा हो रहा था.

अप्रैल 2022 के बाद अब बढ़ी कीमतें

अप्रैल 2022 से पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगभग स्थिर ही बनी हुई थीं. बस मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले एक बार 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी, इसके अलावा लंबे समय तक दाम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ था. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने अप्रैल 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध से बढ़े तेल संकट के बीच लोगों को राहत देने के लिए रोजाना कीमतें बदलना रोक दिया था. शुरुआत में कंपनियों को भारी नुकसान हुआ, लेकिन बाद में कच्चे तेल के दाम घटने पर उन्होंने उस नुकसान की कुछ भरपाई कर ली.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola