JantaCurfew : कोरोना के खिलाफ जंग, 5 बजते ही ताली-थाली और घंटी से गूंजा देश, PM मोदी ने जताया आभार

Updated:
विज्ञापन
JantaCurfew : कोरोना के खिलाफ जंग, 5 बजते ही ताली-थाली और घंटी से गूंजा देश, PM मोदी ने जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू का लोगों ने जमकर समर्थन किया. साथ ही मोदी के उस आह्वान पर पूरे देश के लोगों ने अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर ताली-थाली और घंट-शंख बजाये.

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू का लोगों ने जमकर समर्थन किया. साथ ही मोदी के उस आह्वान पर पूरे देश के लोगों ने अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर ताली-थाली और घंट-शंख बजाये.

जैसे ही शाम के 5 बजे, लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे और एक साथ तालियां और घंट-शंख का जयघोष किया. इसमें देश के हर आम और खास लोग भी शामिल हुए. मुंबई में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन भी आपने पूरे परिवार के साथ घंट बजाये.

राष्ट्रपति कोविन्द ने भारत की प्रथम महिला व परिवार के अन्य सदस्यों सहित सभी देशवासियों की ध्वनि में ध्वनि मिलाते हुए उन सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जो अपने और अपने परिवारजनों के जीवन का जोखिम उठाते हुए भी राष्ट्र के स्वास्थ्य की रक्षा कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में घंटी बजाकर आभार जताया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में घंटी बजाकर आभार जताया.इसके अलावा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा भी घर के बाहर निकल कर परिवार के साथ घंट और शंख बजाये.

PM मोदी ने जताया आभार

PM मोदी ने ट्वीट में लिखा, कोरोना वायरस की लड़ाई का नेतृत्व करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को देश ने एक मन होकर धन्यवाद अर्पित किया. देशवासियों का बहुत-बहुत आभार. उन्‍होंने आगे लिखा, ये धन्यवाद का नाद है, लेकिन साथ ही एक लंबी लड़ाई में विजय की शुरुआत का भी नाद है. आइए, इसी संकल्प के साथ, इसी संयम के साथ एक लंबी लड़ाई के लिए अपने आप को बंधनों (Social Distancing) में बांध लें.

प्रधानमंत्री ने रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ में भागीदारी के लिये प्रोत्साहित करने वालों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता कर्फ्यू को लेकर हर कोई अपनी-अपनी तरह से योगदान देने में जुटा है, लोगों का समर्थन जोरदार है और लोगों की सतर्कता एवं सावधानी से लाखों लोगों को मदद मिल सकती है.

मोदी ने ट्विटर पर गीतकार प्रसून जोशी, गायिका मालिनी अवस्थी, लोक गायक प्रीतम भरतवाण, आर्थिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ मोहनदास पई एक्टर आमिर खान, दीपिका पादुकोण सहित कुछ लोगों को टैग किया और उनके योगदान की सराहना की.

प्रधानमंत्री ने कहा, हममें से प्रत्येक कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में एक अत्‍यंत मूल्यवान सैनिक है और इस बारे में सतर्क एवं सजग रहने से लाखों अन्य लोगों की भी बहुमूल्‍य मदद की जा सकती है. सड़कें बेशक सूनी-सूनी नजर आ रही हैं, लेकिन ‘कोविड-19′ से लड़ने का संकल्प हमारे मन-मस्तिष्‍क में पूरी तरह से भरा हुआ है.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जनता कर्फ्यू’ में परिवार के साथ अच्छा समय बितायें, टेलीविजन और कुछ अच्छा भोजन लें. आप सभी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मूल्यवान सैनिक हैं. आपके सतर्क और सावधान रहने से लाखों लोगों के जीवन को मदद मिल सकती है.

मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लोक गायिका मालिनी अवस्थी को टैग करके लिखा, जनता कर्फ्यू को लेकर हर कोई अपनी-अपनी तरह से योगदान देने में जुटा है. लोक गायिका मालिनी अवस्थी जी अपने अंदाज में लोगों को प्रेरित कर रही हैं. इससे पहले अपने ट्वीट में मालिनी अवस्थी ने गीत गाकर जनता कर्फ्यू में शामिल होने और कोरोना को फैलने से रोकने का आह्वान किया.

मालिनी अवस्थी ने अपने ट्वीट में कहा, डरना नही, मुस्कुराना है, मिलकर इसे अब हराना है. जनता कर्फ्यू के दिन घर में गीत सुनिए और सुरक्षित रहिए. प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने न केवल कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी आवश्‍यक जानकारियों का प्रचार-प्रसार करने, बल्कि उचित सावधानियां बरतने के लिए भी मीडिया बिरादरी की भूरि-भूरि प्रशंसा की है.

उन्होंने आशा का संचार करने और सकारात्मकता का संदेश फैलाने के लिए भी मीडिया की सराहना की है. उन्होंने अपने ‘जनता कर्फ्यू’ संदेश को फैलाने के लिए जानी-मानी हस्तियों की प्रशंसा की है. प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है, प्रख्यात हस्तियां कोरोनो वायरस से लड़ने के उद्देश्य से ‘रविवार को अपने-अपने घर में ही रहने’ के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं. इस बारे में लोगों की ओर से मिल रहा समर्थन अत्‍यंत सशक्त एवं प्रभावकारी है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola