Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र का डेट आया सामने, SIR और ट्रंप के बयानों पर सरकार को घेरने की तैयारी

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Nov 2025 4:48 PM

विज्ञापन

संसद भवन में बहस करते सांसद

Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र 1 से 19 दिसंबर तक चलेगा. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को यह जानकारी दी. इधर विपक्ष ने सरकार को SIR, बेरोजगारी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है.

विज्ञापन

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर जानकारी देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट डाला. जिसमें उन्होंने लिखा- “भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने संसद का शीतकालीन सत्र एक दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर, 2025 तक (संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन) आयोजित करने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.” उन्होंने कहा, “मैं एक रचनात्मक और सार्थक सत्र की आशा करता हूं जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगा और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा.”

शीतकालीन सत्र में SIR का मुद्दा होगा : जयराम रमेश

संसद के शीतकालीन सत्र पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, “एक बड़ा मुद्दा SIR का मुद्दा होगा. ट्रंप के बयानों पर प्रधानमंत्री की चुप्पी एक बड़ा मुद्दा है. चीन के साथ मौजूदा रिश्ते अनसुलझे हैं. चीन के साथ सीमा समझौता नहीं हुआ है. हम पहले वाली स्थिति में नहीं लौटे हैं. दोनों देशों के बीच चीन द्वारा स्थापित नए सामान्य के आधार पर बातचीत हो रही है. इसलिए, अर्थव्यवस्था से जुड़े कई ऐसे मुद्दे हैं, आर्थिक विकास दर, जीडीपी, बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है. मुद्दों की कोई कमी नहीं है. हम बार-बार नोटिस जारी करते रहते हैं, लेकिन उन पर कभी कोई कार्रवाई नहीं होती. सरकार जो चाहती है, करती है.”

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025 : PM मोदी ने बेतिया में की आखिरी चुनावी रैली, कल खत्म हो जाएगा चुनाव प्रचार 

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola