Parliament Session : नीट पेपर लीक मामले पर सदन में जोरदार हंगामा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 28 Jun 2024 11:48 AM
Parliament Session : नीट पेपर लीक मामले को संसद में विपक्ष के नेता उठा रहे हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मामले को लेकर सदन में चर्चा होनी चाहिए.
Parliament Session : पेपर लीक मामले को लेकर लोकसभा में जोरदार हंगामा हो रहा है. पेपर लीक मामले पर विपक्षी सांसदों के हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. पेपर लीक के मुद्दों पर तत्काल चर्चा कराने की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को शुरू होने के करीब आधा घंटे बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि सभी विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति बनी कि हम NEET के मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं. सदन में NEET पर चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी से अनुरोध करता हूं कि ये युवाओं का मुद्दा है, इस पर सही तरीके से चर्चा होनी चाहिए.
Read Also : Emergency In India: इमरजेंसी पर ओम बिरला के बयान से राहुल गांधी नाराज, मुलाकात कर कह दी बड़ी बात
कांग्रेस के कई सांसदों ने नीट-यूजी से जुड़ी कथित अनियमितताओं और एनटीए की नाकामी के मुद्दे पर चर्चा की मांग की है. सांसदों ने संसद के दोनों सदन में नोटिस दिए. पार्टी के राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन और रंजीत रंजन ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस दिया जबकि लोकसभा में कांग्रेस के सदस्य मणिकम टैगोर ने इस विषय पर चर्चा की मांग की और कार्यस्थगन का नोटिस दिया.
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन ने अपने नोटिस में कहा कि सदन में आज के लिए सूचीबद्ध सभी कामकाज को स्थगित कर, नीट-यूजी और यूजीसी-नेट सहित विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने के साथ-साथ एनटीए की नाकामी पर चर्चा कराई जाए. विपक्ष ने शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी से जुड़ी कथित अनियमितता का मुद्दा उठाने का फैसला किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










