Pakistani Spies Arrested : दो पाकिस्तानी जासूसों को दबोचा गया, ISI को भेजते थे तस्वीरें
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 May 2025 11:57 AM
सांकेतिक तस्वीर
Pakistani Spies Arrested : पंजाब के अमृतसर में जासूसी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके नाम पलक शेर मसीह और सूरज मसीह है. ये पाकिस्तान को भारतीय सेना के संबंध में जानकारी देते थे.
Pakistani Spies Arrested : पंजाब की अमृतसर पुलिस ने दो जासूसों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि दोनों सैन्य छावनियों और वायुसेना ठिकानों की जानकारी और तस्वीरें विदेश भेज रहे थे. दोनों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के ऑपरेटिव हैं. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जासूसी के खिलाफ एक अभियान छेड़ रखा है. इस दौरान पलक शेर मसीह और सूरज मसीह को शनिवार को गिरफ्तार किया गया.
जांच के बाद होंगे अहम खुलासे
डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में उनके अमृतसर केंद्रीय कारागार में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से संबंध होने का पता चला. उन्होंने बताया कि शासकीय गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है. डीजीपी ने कहा, ‘‘जांच आगे बढ़ने के साथ ही और भी अहम खुलासे होने की संभावना है.’’

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर डीजीपी ने लिखा–एक महत्वपूर्ण जासूसी विरोधी अभियान में, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 3 मई 2025 को दो लोगों को पकड़ा गया है. इनके नाम पलक शेर मसीह और सूरज मसीह है. संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया है. पंजाब पुलिस भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़ी है, राष्ट्रीय हितों की रक्षा के अपने कर्तव्य में अडिग है. हमारे सशस्त्र बलों की सुरक्षा को कमजोर करने के किसी भी प्रयास का दृढ़तापूर्वक और तत्काल जवाब दिया जाएगा. हमेशा राष्ट्र सर्वोपरि…जय हिंद!
यह भी पढ़ें : CRPF : मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद की पाकिस्तानी महिला से शादी, बर्खास्त जवान का आया रिएक्शन
पाकिस्तानी रेंजर हिरासत में
इस बीच राजस्थान में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक पाकिस्तानी रेंजर को हिरासत में लिया. रेंजर पर जासूसी का आरोप है. बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रहीं हैं. इसके बाद ही कुछ ठोस निकलकर सामने आ सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










