Viral Video : पाकिस्तान में लाइव टीवी पर जब चलने लगे लात-घूंसे, देखें ये वायरल वीडियो

Pakistan Viral Video : वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि लाइव टीवी के दौरान बहस के दौरान अचानक दो लोग एक दूसरे से भिड़ जाते हैं. इसके बाद जमकर लात-घूसे चलते हैं. देखें ये वायरल वीडियो
Pakistan Viral Video : पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर लोग चुटकी ले रहे हैं. वायरल वीडियो पाकिस्तान के एक प्रइवेट न्यूज चैनल का बताया जा रहा है जिसमें विरोधी पार्टियों के दो पैनलिस्टों लड़ते नजर आ रहे हैं. लाइव टीवी डिबेट के इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं और इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अचानक दोनों नेता आपस में बहस करते हुए झगड़ते और जमकर लात-घूसे चलाते वीडियो में नजर आ रहे हैं.
क्या नजर आ रहा है इस वायरल वीडियो में
जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है उसमें नजर आ रहा है कि लाइव टीवी पर डिबेट चल रही है, पैनल में कुछ लोग बैठे होते हैं. कैमरे का फोकस उन दो लोगों पर होता है जो एक दूसरे से बहस में लगे हुए हैं. देखते ही देखते ये डिबेट एक लड़ाई में बदल जाती है. बगल में बैठे शख्स को इतना गुस्सा आता है कि वह सामने वाले को थप्पड़ जड़ देता है, इसके बाद दूसरा शख्स भी खड़ा होकर हाथ चला देता है. दोनों के बीच जमकर लड़ाई होती है और वो एक दूसरे को लात-घूंसों से पीटने लगते हैं.
مرشد کو گالی دو گے تو مرید تو جواب دے گا ہی۔۔ اور جواب بنتا بھی ہے! کوئی تو ان کو انکی زبان میں سمجانے والا ہو!
پکڑنا ہے یا چھوڑنا ہے 🤣😎 pic.twitter.com/i52eSgjrGL— SB_Blog (@Bukhari2204) September 28, 2023
बीच-बचाव की कोशिश
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि इन दोनों पैनलिस्ट की लड़ाई के बाद आसपास बैठे लोग तुरंत एक्टिव हो जाते हैं और बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं. हालांकि दोनों लोग एक दूसरे को छोड़ने के मन में नहीं दिखे. बहुत देर तक मारपीट का ये नजारा चलता रहता है. आखिरकार एक युवक मारपीट कर रहे शख्स को पकड़कर दूर ले जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










