भारत की कार्रवाई से दहशत में पाकिस्तान, ख्वाजा ने कहा, 'कभी भी हो सकता है हमला'

Published by : Neha Kumari Updated At : 06 May 2025 8:52 AM

विज्ञापन

रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ

Pakistan: भारत के सख्त रुख से बौखलाए पाकिस्तान के नेताओं की तरफ से लगातार विवादित बयान सामने आते रहे हैं. अभी हाल ही में रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ का एक बयान सामने आया है. उनका कहना है कि भारत की तरफ से कभी भी LOC पर हमला किया जा सकता है और अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान इसका मुंहतोड़ जवाब देगा.

विज्ञापन

Pakistan: भारत द्वारा लगातार लिए जा रहे सख्त एक्शन से पाकिस्तान में डर का माहौल है. डर और बौखलाहट के कारण पाकिस्तान के कई नेता लगातार भारत को गीदड़भभकी देते आ रहे हैं. लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं. पहलगाम हमले को लेकर बढ़ रहे तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का सोमवार को एक बयान सामने आया है. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी सूचना मिली है कि भारत की तरफ से किसी भी वक्त कश्मीर LOC पर हमला किया जा सकता है.

ख्वाजा आसिफ का बयान

ख्वाजा आसिफ ने 5 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहलगाम हमले को लेकर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि भारत की तरफ से LOC पर सैन्य कार्रवाई करने की योजना बनाई जा रही है. यदि ऐसा सच में हुआ तो पाकिस्तान की तरफ से पूरी ताकत के साथ जवाब दिया जाएगा. आगे उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की बात को दोहराते हुए कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग कर रहे हैं, जिससे यह साबित हो जाए कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं है. हम पर बिना किसी सबूत के आरोप लगाए जा रहे हैं. इस जांच से यह भी पता चलेगा कि क्या यह हमला भारत ने खुद करवाया था या देश के भीतर के किसी गुट ने इस हमले को अंजाम दिया था.

भारत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं

पाकिस्तान के नेताओं की तरफ से लगातार ऐसे विवादित बयान दिए जा रहे हैं और भारत द्वारा किसी भी वक्त सैन्य कार्रवाई की बात कही जा रही है. हालांकि भारत सरकार द्वारा इस पर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमला हुआ था. इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने के सबूत मिले थे. जिसके बाद से भारत सरकार द्वारा लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. जिससे बौखलाए पाकिस्तान के नेता बार-बार इस तरह के विवादित बयान दे रहे हैं.

यह भी पढ़े: India Pakistan Conflict: भारत के प्रहार से सहमा पाकिस्तान, चीन से लगाई मदद की गुहार, Dragon ने दिया साथ | India Pakistan Conflict Pakistan help from China Dragon supported

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola