ट्रोलिंग की शिकार हुईं शहीद की पत्नी, महिला आयोग समर्थन में आया सामने 

Published by : Neha Kumari Updated At : 05 May 2025 12:21 PM

विज्ञापन

विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी

Vinay Narwal Wife Get Trolled: पहलगाम हमले में मारे गए विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. जिसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग हिमांशी के समर्थन में सामने आया है. आयोग ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा है कि किसी भी महिला को उसके विचारों को प्रकट करने के लिए ट्रोल करना स्वीकार नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

Vinay Narwal Wife Get Troll: पहलगाम हमले में शहीद विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी को लगातार सोशल मीडिया पर उनके एक बयान के कारण ट्रोल किया जा रहा है. जिसके बाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग हिमांशी के समर्थन में सामने आया है. आयोग ने हिमांशी का समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी महिला को उसकी सोच-विचार लोगों के सामने प्रकट करने के लिए ट्रोल करना सही नहीं है. इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कुछ दिनों पहले हिमांशी अपने परिवार वालों के साथ जा रही थीं, तभी मीडियावाले आते हैं और उनसे पहलगाम हमले के बारे में सवाल करते हैं. पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हिमांशी कहती हैं कि मैं देश के लोगों से कहना चाहती हूं कि वे विनय के लिए प्रार्थना करें कि वह जहां भी रहें, शांति से रहें. मैं चाहती हूं कि हमें न्याय मिले, लेकिन इस घटना के कारण कश्मीरी लोगों या किसी विशेष धर्म समुदाय के लोगों के प्रति मन में नफरत न पाले. किसी भी कश्मीरी या विशेष धर्म समुदाय के लोगों के प्रति नफरत न फैलाएं. मैं देख रही हूं कि लगातार उनके लिए नफरत फैलाई जा रही है. कृपया आप लोग ऐसा न करें. हम बस शांति चाहते हैं, सिर्फ शांति.

हिमांशी के इस बयान के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों ने हिमांशी को ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों का कहना है कि हिमांशी ऐसी घटना के बाद भी इस तरह के बयान कैसे दे सकती हैं. सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा उन पर ऐसा फूटा कि बस कुछ घंटों में ही उनके इस पोस्ट को हजारों लोगों ने रीपोस्ट कर उन पर तंज कसा.

यह भी पढ़े: Train Cancelled List: यात्रा पर निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola