Operation Sindoor: आधे घंटे में पूरी तबाही, जहां ली कसाब ने ट्रेनिंग वही मस्जिद नेस्तनाबूद

Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 May 2025 7:17 AM

विज्ञापन

Operation Sindoor

Operation Sindoor: जम्मू कश्मीर में पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई की है. भारत ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों 9 ठिकानों को तबाह कर दिया है. भारतीय सेना के एयर स्ट्राइक में वो भी मस्जिद निशाने पर रहा है जहां 26/11 मुंबई हमले का आतंकी कसाब ट्रेनिंग लिया था.

विज्ञापन

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भारत के हमले में पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकाने तबाह हुए हैं. करीब 30 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है. पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेते हुए भारतीय सेना ने आतंकियों के कई बड़े ठिकानों पर कार्रवाई की है.

पाकिस्तान की सेना ने भी स्विकार किया है कि भारत ने हमला किया है. 9 ठिकानों में लाहौर के मोहल्ला जोहर को निशाना बनाया गया. इसी जगह पर हाफिज सईद को छिपाया गया था. इसके अलावा कोटली, मुजफ्फराबाद और अहमद पुर पूर्वी बहावलपुर में सोभानुल्लाह मस्जिद पर भी अटैक किया गया है.

Operation Sindoor: कसाब के ट्रेनिंग सेंटर पर हमला

26/11 मुंबई हमले का आतंकी अजमल कसाब 24 आदमियों के एक समूह में शामिल था. जिन्हें पाकिस्तान के आजाद जम्मू और कश्मीर के मुजफ्फाराबाद के पहाड़ी इलाकों में एक दूरदराज के शिविर में समुद्री युद्ध की ट्रेनिंग मिली थी.

बताया जाता है कि कसाब की ट्रेनिंग का एक हिस्सा मंगला डैम जलाशय था. भारतीय सेना द्वारा जिन 9 ठिकानों पर हमला हुआ उनमें इस्लामाबाद, फैसलाबाद, भींबेर, गुलपुर, चक अमरू और सियालकोट भी शामिल है.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: तीनों सेनाओं ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर को दिया अंजाम, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के ठिकाने तबाह

लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. इसी तरह की घटना साल 2008 में मुंबई में हुई थी. 26/11 अटैक का आरोपी आतंकी अजमल कसाब को फांसी हमले के 4 साल बाद हुई. कसाब आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी था.

पहलगाम हमले का जवाब

भारतीय सेना ने ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के जवाब में दिया है. इस हमले में 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी. हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा. रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि आज बाद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola