ePaper

Operation Sindoor: तीनों सेनाओं ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर को दिया अंजाम, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के ठिकाने तबाह

Updated at : 07 May 2025 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
Jaish-e-Mohammed and Lashkar

Jaish-e-Mohammed and Lashkar

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले का भारत ने बदला लेते हुए मंगलवार की रात एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में 9 आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है. जिसमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के ठिकानों को निशाना बनाया गया. ऑपरेशन सिंदूर को तीनों सेनाओं ने मिलकर अंजाम दिया.

विज्ञापन

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है. भारत ने अपनी सीमा में रहते हुए आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की है. भारतीय वायु सेना ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के ठिकानों को निशाने पर लिया. खबर है कि एयर स्ट्राइक से लश्कर और जैश के ठिकाने तबाह हो गए हैं. भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक निशाना बनाए गए 6 ठिकानों में से 4 पाकिस्तान में और 5 पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हैं. पाकिस्तान में स्थित ठिकानों में बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट शामिल हैं.

तीनों सेनाओं ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर को दिया अंजाम

ऑपरेशन सिंदूर को तीनों सेनाओं ने मिलकर अंजाम दिया. आतंकवादी ठिकानों को तबाह करने के लिए भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की तीनों सेनाओं की सटीक हमला करने वाली हथियार प्रणालियों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें लोइटरिंग हथियार भी शामिल थे. खुफिया एजेंसियों ने आतंकवादी ठिकानों के बारे में जानकार दी, जिसके बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों पर हमला किया गया. हमले भारतीय धरती से ही किए गए.

मिराज और सुखोई से किया हमला

वायु सेना ने मिराज 2000 और सुखोई 30 एमकेआई जैसे फाइटर जेट्स से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. हमला बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में किया गया.

LOC पर भारी गोलीबारी

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर इस समय भारी गोलाबारी हो रही है. भारतीय सेना ने ट्वीट कर बताया, “पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी क्षेत्र के भीमबेर गली में तोपखाने से गोलीबारी करके एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है. भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है.” रक्षा अधिकारी ने बताया, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर सभी वायु रक्षा इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है.

रक्षा मंत्रालय ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दी जानकारी

ऑपरेशन सिंदुर को लेकर रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी. जिसमें बताया गया, “ऑपरेशन सिंदुर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया. कुल मिलाकर, नौ (9) स्थलों को निशाना बनाया गया है. किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है.”

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola