रेलवे की चादर ओढ़े 3 लोग वायरल, 4 साल में 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम गायब होने का दावा
रेलवे की चादर ओढ़े वायरल 3 लोग (Photo/X)
सोशल मीडिया पर रेलवे की चादरें लपेटे लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है. इस बीच आइए जानते हैं रेलवे बेडरोल गायब होने के आंकड़ें क्या कहते हैं?
सोशल मीडिया पर तीन लोगों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे ‘Western Railway’ लिखी चादरों को शरीर पर लपेटे नजर आ रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये रेलवे की चादरें हैं. हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में दिख रहे लोगों ने ये चादरें रेलवे से चोरी की थीं या नहीं. लेकिन रेलवे के बेडरोल आइटम के गायब होने के आंकड़े चौंकाने वाले हैं.
4 साल में 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम गायब
द इंडियन एक्सप्रेस की RTI आधारित रिपोर्ट में रेलवे के AC कोचों से बड़ी संख्या में बेडरोल आइटम गायब होने की जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच 1.27 करोड़ से ज्यादा बेडरोल आइटम गायब होने की जानकारी मिली. इनमें बेडशीट, तौलिया, कंबल, तकिया और पिलो कवर शामिल हैं. इनकी अनुमानित कीमत 104 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है.
ये भी पढ़ें: सीतामढ़ी स्टेशन: दिन के हिसाब से ट्रेनों की समय सारणी
54 डिवीजनों के RTI जवाब से सामने आया आंकड़ा
इंडियन एक्सप्रेस ने रेलवे के 69 डिवीजनों को RTI भेजी थी. रिपोर्ट के अनुसार, 54 डिवीजनों और 16 रेलवे जोन से जवाब मिले. इन जवाबों के आधार पर 1.27 करोड़ से ज्यादा लिनेन आइटम के गायब होने का आंकड़ा सामने आया है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 2022 से 2025 के बीच ऐसे मामलों में 56 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.
सबसे ज्यादा क्या गायब हुआ?
RTI के आंकड़ों में अलग-अलग तरह के लिनेन आइटम शामिल हैं. इनमें बड़ी संख्या में तौलिया, बेडशीट, पिलो कवर, कंबल और तकिए गायब होने की जानकारी दर्ज है.
ये भी पढ़ें: सर्विस सेंटर के महंगे बिल से बचने के लिए शख्स ने खुद खोल दी EV की बैटरी, 2 दिन में कर दी ठीक, वीडियो वायरल
इस रिपोर्ट में ध्यान रखने की बात है कि 1.27 करोड़ का आंकड़ा पूरे भारतीय रेलवे का 100% पूरा आंकड़ा नहीं है. RTI के जवाब केवल 54 डिवीजनों से मिले थे . इसके अलावा कुछ डिवीजनों ने सभी कैटेगरी का पूरा डेटा नहीं दिया. इसलिए रिपोर्ट खुद इसे उपलब्ध RTI रिकॉर्ड के आधार पर बताती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए