अगले 24 घंटे में 18 से ज्यादा राज्यों में बरसात, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, IMD का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

18 से ज्यादा राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, फोटो- एएनआई

Weather Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम फिर बिगड़ सकता है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव क्षेत्र के असर से 18 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है.

विज्ञापन

Weather Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटों के दौरान कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके असर से कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र

पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के पास बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इस सिस्टम के असर से अगले 2 से 3 दिनों के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

18 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के विदर्भ, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, तेलंगाना और कर्नाटक समेत कई राज्यों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा बिहार, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और सिक्किम में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा और बिजली गिरने का खतरा भी है. बिहार में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जिसके झोंके 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी 23 से 25 अगस्त के दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की हवा चलने और झोंकों की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.

झारखंड, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा समेत कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे और झोंके 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.

उत्तराखंड और यूपी में भी बारिश का दौर

उत्तराखंड में 28 अगस्त तक कई जगह बारिश जारी रहने की संभावना है. यहां आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. वहीं हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के भी कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है.

ओडिशा-छत्तीसगढ़ पर ज्यादा असर

नए कम दबाव के क्षेत्र का ज्यादा असर ओडिशा और छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है. ओडिशा में 28 अगस्त तक कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़ में भी अगले कुछ दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश के आसार बने हुए हैं.

दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम

मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां कुल मिलाकर कम रहने की संभावना है. हालांकि केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अलग-अलग दिनों पर भारी बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है.

Also Read: दिल्ली-NCR में ‘रेनी संडे’, सुबह-सुबह बदला मौसम, कई इलाकों में झमाझम बारिश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola