Operation Sindoor : केवल 8 घंटे में पस्त हो गया पाकिस्तान, भारत ने ऐसे घेरा दुश्मन को
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 May 2025 8:39 AM
Operation Sindoor Latest News
Operation Sindoor : भारत ने पाकिस्तान में हाई वेल्यू टारगेट पर प्रहार करने के लिए एक SCALP और एक ब्रह्मोस मिसाइल का एक साथ प्रयोग किया, ताकि कोई भी लक्ष्य चूक न जाए. पाकिस्तान की सेना आठ घंटे भी भारत के मार को नहीं झेल सकी.
Operation Sindoor : भारत के ऑरेशन सिंदूर से पाकिस्तान पस्त हो गया था. मामले से परिचित लोगों के हवाले से हिंदुस्तान टाइम्स ने खबर प्रकाशित की है. खबर के अनुसार, 10 मई की रात को भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए चार बड़े हवाई हमलों में दुश्मन के हवाई ठिकानों, हवाई संपत्तियों और हवाई सुरक्षा को नष्ट किया गया था. इसके बाद, 10 मई को ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान का ऑपरेशन बनयान अल-मर्सूस सिर्फ आठ घंटे तक चला. जब पाक पस्त हो गया तो इस्लामाबाद ने युद्ध विराम के लिए अमेरिका से हस्तक्षेप करने की अपील की.
भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने 10 मई को पाकिस्तान पर चार बार सटीक मिसाइलें दागीं. इसमें राफेल से दागी गई SCALP मिसाइलें और SU-30 MKI से दागी गई ब्रह्मोस मिसाइलों ने पहले ही हमले में चकलाला के नूर खान एयरबेस पर उत्तरी वायु कमान-नियंत्रण नेटवर्क को नष्ट कर दिया. आखिरी हमला जैकबाबाद और भोलारी एयरबेस पर किया गया था, लेकिन उस समय तक पाकिस्तान झुक चुका था. संघर्ष विराम के लिए अमेरिका से हस्तक्षेप की मांग कर रहा था.
भारत की मार से पाकिस्तान पस्त
मामले के जानकारों ने बताया कि तथाकथित बनयान अल-मर्सूस अभियान, जिसे पाकिस्तान ने 10 मई को रात एक बजे शुरू किया था, इस वादे के साथ कि वह अगले 48 घंटों में भारतीय वायु सेना के ठिकानों को नष्ट कर देगा, सुबह 9:30 बजे तक ही चला. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत ने हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार किया.
दो एफ-16 लड़ाकू विमानों को मार गिराया भारत ने
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आदमपुर में भारत की एस-400 वायु रक्षा प्रणाली ने कम से कम 11 बार कार्रवाई की. पाकिस्तान में 315 किलोमीटर दूर स्थित पाकिस्तानी SAAB-2000 हवाई अर्ली वॉर्निंग सिस्टम को भारत ने नष्ट कर दिया. भारतीय वायु सेना के पास इस बात के भी सबूत हैं कि उसकी मिसाइलों ने जमीन और हवा में एक सी-130 जे मीडियम लिफ्ट विमान, एक जेएफ-17 और दो एफ-16 लड़ाकू विमानों को मार गिराया है.
SCALP और ब्रह्मोस मिसाइलों से हमला
भारतीय वायुसेना ने SCALP और ब्रह्मोस दोनों का एक साथ इस्तेमाल किया. ऐसा इसलिए ताकि लक्ष्य चूक न जाए. 7 मई को नौ आतंकवादी शिविरों पर हमले के दौरान, सात शिविरों पर सेना, वायु सेना और नौसेना के गोला-बारूद का हमला हुआ, जबकि मुरीदके और बहावलपुर में आतंकवादी ठिकानों पर SCALP और ब्रह्मोस मिसाइलों से हमला किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










