Operation Sindoor Air Strike: ये तो सिर्फ झांकी है… राफेल का नया अवतार बाकी है! इंडियन एयरफोर्स का एयर स्ट्राइक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 May 2025 9:05 AM

विज्ञापन

Operation Sindoor Air Strike

Operation Sindoor Air Strike: पाकिस्तान और पाकिस्तानी अधिकृत कश्मीर में कई जगहों पर कई जोरदार धमाके सुने गए हैं. भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला देते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू कर दिया है. आतंकियों के मिसाइल हमले को ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया है. भारतीय सेना ने ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के जवाब में दिया है.

विज्ञापन

Operation Sindoor Air Strike: पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है. आधी रात को पाकिस्तान और पाकिस्तानी अधिकृत कश्मीर में कई जगहों पर कई जोरदार धमाके सुने गए हैं. भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला देते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू कर दिया है. भारतीय वायुसेना के कई फाइटर जेट से एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया गया है. पीओके और पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर दी.

भारतीय सेना द्वारा एयर स्ट्राइक में अभी तक 70 आतंकियों के मरने की खबर आ रही है. हालांकि, भारतीय वायुसेना ने इस ऑपरेशन में स्कैल्प मिसाइल गिराया है.

Operation Sindoor Air Strike: 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक

भारतीय सेना ने पीओके और पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर दी. भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तानी अधिकृत कश्मीर में हमला बोला है. भारतीय सेना ने इसपर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी सरगना मसूद अजहर के परिवार के 14 लोग भी इसमें मारे जाने की खबर सामने आई है.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: आधे घंटे में पूरी तबाही, जहां ली कसाब ने ट्रेनिंग वही मस्जिद नेस्तनाबूद

Masood Azhar Family Death: मसूद अजहर के परिवार में 14 मौतें

आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर ने कहा है कि भारत के मिसाइल हमले में उसके परिवार और दोस्तों की मौत हो गई है. वहीं, दिल्ली में ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेंट्रल कैबिनेट सिक्योरिटी की मीटिंग हुई है. यह मीटिंग थोड़ी देर पहले ही खत्म हुई है.

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी. इसके बाद से ही भारत सरकार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के खिलाफ एक्शन में है. पहले झेलम और चिनाब जैसी नदियों का पानी रोका गया. इसके बाद एयर स्ट्राइक ने पाकिस्तान में डर का माहौल बना दिया है.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: तीनों सेनाओं ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर को दिया अंजाम, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के ठिकाने तबाह

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola