COVID- 19 : विश्व विरासत दिवस के मौके पर लाल किले और कुतुब मीनार पर दीपक जलाकर Coronavirus से लड़ने का दिया संदेश
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Apr 2020 1:22 AM
विश्व विरासत दिवस के मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने आज दिल्ली, कोलकाता और कूच बिहार स्थित स्मारकों में दीपक जलाकर विश्व विरासत दिवस मनाया, साथ ही कोरोना वायरस से लड़ने का संदेश भी दिया
विश्व विरासत दिवस के मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने आज दिल्ली, कोलकाता और कूच बिहार स्थित स्मारकों में दीपक जलाकर विश्व विरासत दिवस मनाया, साथ ही कोरोना वायरस से लड़ने का संदेश भी दिया. विश्व धरोहर दिवस के मौके पर दिल्ली के लाल किले को मिट्टी के दीए से इस तरह सजाया गया कि जैसे आज दिल्ली में दीवाली उत्सव हो मिट्टी के दीयों से भारत का मानचित्र बनाया गया और ऐसा बताया गया कि मानो भारत दियो के बीच सजा हो.
Delhi: Archaeological Survey of India (ASI) lit earthen lamps near Qutub Minar on World Heritage Day today. pic.twitter.com/b9QIdedFGv
— ANI (@ANI) April 18, 2020
विश्व विरासत दिवस के मौके पर दिल्ली में लाल किला, कुतुब मीनार और हुमायूं का मकबरा, कोलकाता में मेटकाफ हॉल, पश्चिम बंगाल में मुद्रा भवन और पश्चिम बंगाल में कूच बिहार पैलेस संग्रहालय को विश्व धरोहर दिवस के रूप में चिह्नित किया गया.
#WorldHeritageDayCelebrations
— Archaeological Survey of India (@ASIGoI) April 18, 2020
In this tough time of Corona Virus Epidemic, a message from Red Fort is that we will win – हम जीतेंगे ! pic.twitter.com/5hpfOkvTpw
इस विश्व विरासत दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित ऐतिहासिक स्मारकों से संदेश देकर कोविड-19 के खात्मे की अपील जारी की गई. इसके लिए सभी स्मारकों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए.
लाल किला की रोशनी में चमकता हुआ संदेश हम जीतेंगे शब्दों के साथ भारत का नक्शा बनाया गया. एएसआई ने ट्विटर पर लाल किले से एक छोटी वीडियो क्लिप पोस्ट की और लिखा: “कोरोना वायरस महामारी के इस कठिन समय में, लाल किले से एक संदेश है कि हम जीतेंगे.”
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इस वक्त देश में जो कोरोना की स्थिति है उसमें अबतक देश में 1991 लोग स्वस्थ हुए हैं. कल से अबतक 991 नये केस आये हैं. कुल 14378 मामले हैं. 24 घंटे में 43 लोगों की मौत हुई है. हमें स्टेट लेवल पर किये गये कार्य के कारण अच्छे रिजल्ट मिल रहे हैं. पिछले 28 दिनों में 23 जिले हैं जहां केस नहीं है. 12 स्टेट ऐसे हैं जहां नये केस नहीं है. उन्होंने बताया कि 23 राज्यों में जमात के कार्यक्रम की वजह से कोरोना के मरीज बढ़े हैं. दिल्ली में तो 63 फीसदी मरीज इसी कार्यक्रम से सामने आये हैं.
भारत में कोरोना के कारण मृत्युदर 3.3 फीसदी है. अगर उम्र के हिसाब से ऐनालिसिस किया जाए तो 14.4 फीसदी मौतें 45 साल तक के लोगों की हुई है. 45-60 फीसदी के उम्र के मरीजों में 10.3 फीसदी, 60 से 75 साल के मरीजों में 33.1 फीसदी और 75 साल से ऊपर के मरीजों में 42.2 फीसदी मृत्युदर रही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










