Omicron Coronavirus LIVE Updates: देश में अब तक कोरोना टीके की 159.54 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी

Updated:
विज्ञापन

Omicron Coronavirus LIVE Updates: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि नहीं खत्म हो सकता कोरोना वायरस. देश में कोरोना की कहर, महाराष्ट्र में डरा रहे हैं आंकड़े. संक्रमितों की संख्या 39,207 से भी ज्यादा. मंगलवार को 53 लोगों की हुई मौत.

विज्ञापन

देश में कोरोना टीके की 159.54 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी

देश में अब तक कोरोना टीके की 159.54 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी है. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गयी है.

बंगाल में 11 हजार से अधिक नये मामले, 38 की मौत

बंगाल में आज कोरोना संक्रमण के 11 हजार से अधिक नये मामले सामने आये हैं, जबकि 38 संक्रमितों की मौत हुई है.

कर्नाटक सरकार ने टेस्टिंग और कोरेंटिन के नियमों में किया बदलाव

कर्नाटक सरकार ने टेस्टिंग और कोरेंटिन के नियमों में बदलाव किया है. अब सात दिन में मिलेगी आइसोलेशन से छुट्टी.

केरल में आज मिले 34,199 नये संक्रमित, 49 की मौत

केरल में आज 34,199 नये संक्रमित मिले जबकि 49 की मौत हुई है.

आंध्रप्रदेश में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा मामले

आंध्रप्रदेश में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आये हैं. एक्टिव केस 45 हजार हो गया है.

आंध्रप्रदेश में अब 350 रुपये में होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट

आंध्रप्रदेश में अब 350 रुपये में आरटी-पीसीआर टेस्ट होगा. प्रदेश सरकार ने सभी निजी जांच केंद्रों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola