Pahalgam: उमर अब्दुल्ला ने आतंकवादियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, पहलगाम में की कैबिनेट की बैठक
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 28 May 2025 6:46 AM
Omar Abdullah special Cabinet meeting
Pahalgam: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आतंकवादियों को करारा जवाब देते हुए पहलगाम में जम्मू-कश्मीर कैबिनेट की बैठक की. यह पहली बार है जब इस सरकार ने जम्मू या श्रीनगर के बाहर कैबिनेट की बैठक की है.
Pahalgam: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को पहलगाम में कैबिनेट की बैठक की. उन्होंने इस संदेश के साथ मंत्रिमंडल की विशेष बैठक की कि सरकार आतंकवाद की कायराना हरकतों से नहीं डरेगी. इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने पहलगाम क्लब में हुई बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर डालीं.
#WATCH | Pahalgam: J&K CM Omar Abdullah says, "This morning, J&K cabinet meeting was convened in Pahalgam. This is the first time this government has held a cabinet meeting outside Jammu or Srinagar. Though we worked as per the agenda of our government, we did not have a cabinet… pic.twitter.com/pH3qo7kAMK
— ANI (@ANI) May 27, 2025
पहलगाम में कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम उमर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
पहलगाम में कैबिनेट की बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने कहा, “हमने अपनी सरकार के एजेंडे के अनुसार काम किया, लेकिन हमने पहलगाम में सिर्फ प्रशासनिक या सरकारी समारोह के लिए कैबिनेट की बैठक नहीं की. जम्मू-कश्मीर में विकास और खुशहाली का एजेंडा, जम्मू-कश्मीर के लोगों का प्रतिनिधित्व करने का एजेंडा खून-खराबे के कारण नहीं रुकेगा. इस बैठक के जरिए हमने कश्मीर के लोगों, खास तौर पर पहलगाम के लोगों को 22 अप्रैल के हमले के बाद उनके रुख और बहादुरी के लिए धन्यवाद दिया, जहां उन्होंने हिंसा और खून-खराबे के खिलाफ़ आवाज उठाई.”
महाराष्ट्र के टूर ऑपरेटरों का एक समूह पहुंचा पहलगाम
सीएम उमर अब्दुल्ला ने बताया, “हम पहलगाम में हैं, इसलिए पर्यटन भी हमारे एजेंडे में है.. पहलगाम में महाराष्ट्र के टूर ऑपरेटरों का एक समूह है। वे श्रीनगर भी जाएंगे. हमें जो बात उत्साहित करती है, वह यह है कि पहले समूह में 20-25 लोग होने वाले थे… लेकिन, महाराष्ट्र से करीब 60 टूर ऑपरेटर यह देखने आए हैं कि यहां यात्रा और पर्यटन उद्योग को कैसे फिर से शुरू किया जा सकता है… मैं इन लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं.”
पहलगाम में कैबिनेट की बैठक करने के पीछे क्या है वजह?
उमर अब्दुल्ला सरकार के कार्यकाल में यह पहली बार है जब मंत्रिमंडल की बैठक सामान्य ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर या शीतकालीन राजधानी जम्मू के बाहर हुई. पहलगाम का चयन इस पर्यटन नगरी के निवासियों के साथ एकजुटता दर्शाने के लिए किया गया है, जहां 22 अप्रैल को भीषण आतंकी हमले के बाद से पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे. अधिकारियों ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक राष्ट्र विरोधी और असामाजिक तत्वों को यह सीधा संदेश देने की दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण है कि जम्मू और कश्मीर में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










