ओडिशा ट्रेन हादसा: कांग्रेस ने मांगा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा, दिलायी पुराने दिनों की याद
New Delhi: Congress leader Pawan Khera with party leader Shaktisinh Gohil addresses a press conference at AICC headquarters in New Delhi, Sunday, June 4, 2023. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI06_04_2023_000096A)
Odisha train Accident Updates : हादसे की प्रारंभिक जांच में कहा गया है कि दुर्घटनाग्रस्त हुई कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन बाहानगा बाजार स्टेशन से ठीक पहले मुख्य मार्ग के बजाय लूप लाइन पर चली गयी और वहां खड़ी मालगाड़ी से टकरा गयी. जानें कांग्रेस ने मामले पर क्या दी प्रतिक्रिया
Odisha train Accident Updates : बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े तिहरे रेल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ कर 288 हो गयी है. इस बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रेन हादसे की असल वजह की पहचान कर ली गयी है और हादसे से प्रभावित हुई पटरियों की सामान्य सेवाओं के लिए बुधवार तक मरम्मत कर दी जाएगी. मामले पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है और रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग की है.
रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि इस्तीफा देने का मतलब है नैतिक जिम्मेदारी लेना. इस सरकार में न जिम्मेदारी दिखती है, न नैतिकता. प्रधानमंत्री जी, ये देश उम्मीद करता है कि जिस तरह लाल बहदुर शास्त्री जी, नीतीश कुमार जी, माधव राव सिंधिया जी ने इस्तीफा दिया था… उस तरह आप भी अपने रेल मंत्री का इस्तीफा लें.
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि CAG की रिपोर्ट बताती है कि 2017 से 2021 के बीच ट्रेन के पटरी से उतरने की 1,127 घटनाएं हुई हैं. मोदी सरकार में ट्रैक की मरम्मत/नवीनीकरण का बजट हर साल कम होता जा रहा है. यही नहीं… जो बजट है उसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है. हम हाई-स्पीड ट्रेन के खिलाफ नहीं हैं लेकिन 10-15 चमकती ट्रेन दिखाकर आप पूरा ढांचा खोखला कर देंगे, ये मंजूर नहीं है. आपको बता दें कि बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े तिहरे रेल हादसे से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी. हादसे में 288 लोगों की मौत हुई है जबकि 1100 से अधिक यात्री घायल हैं, जिनमें से 56 की हालत गंभीर है.
Also Read: ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट: इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण हुआ रेल हादसा, बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
इधर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि हादसे की वजह ‘प्वाइंट मशीन’ और ‘इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग’ प्रणाली से संबंधित है. उन्होंने इस घटना का ‘कवच’ प्रणाली से कोई संबंध होने से इनकार किया. रेलवे अपने नेटवर्क में ‘कवच’ प्रणाली उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में है, ताकि रेलगाड़ियों के आपस में टकराने से होने वाले हादसों को रोका जा सके. रेल मंत्री ने कहा कि दुर्घटना की जांच पूरी कर ली गयी है और रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) जैसे ही अपनी रिपोर्ट देंगे तो सभी जानकारियां पता चलेंगी.
इस्तीफा देने का मतलब है नैतिक जिम्मेदारी लेना। इस सरकार में न जिम्मेदारी दिखती है, न नैतिकता।
प्रधानमंत्री जी, ये देश उम्मीद करता है कि जिस तरह लाल बहदुर शास्त्री जी, नीतीश कुमार जी, माधव राव सिंधिया जी ने इस्तीफा दिया था… उस तरह आप भी अपने रेल मंत्री का इस्तीफा लें।
— Congress (@INCIndia) June 4, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










