बैंक में झाड़ू-पोछा लगाएगी ये कस्टमर, जानें क्यों दी गई अनोखी सजा

Updated:
विज्ञापन
Odisha high court accept bail of woman who fraud bank give 2 month punishment to clean it

सांकेतिक तस्वीर

Odisha: ओडिशा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को बैंक के साथ जालसाजी करने पर कोर्ट द्वारा दो महीने तक बैंक में झाड़ू-पोछा करने की सजा दी गई है. जिसकी चर्चा अब सब जगह हो रही है.

विज्ञापन

Odisha: ओडिशा हाईकोर्ट ने बैंक के साथ धोखाधड़ी करने के जुर्म में एक महिला को हैरान कर देने वाली सजा सुनाई है. कोर्ट ने महिला को आदेश दिया है कि जिस बैंक के साथ उन्होंने जालसाजी की, उसी बैंक परिसर में उन्हें दो महीने तक झाड़ू-पोछा करना होगा. जेल में बंद आरोपी महिला ने कोर्ट में जमानत की याचिका दायर की थी. कोर्ट ने महिला की जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया. लेकिन उन्हें दो महीने तक बैंक की सफाई करने का आदेश दिया.

स्थानीय पुलिस को सफाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है

ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार महिला को 2 महीने तक कटक रिंगरोड में स्थित ICICI बैंक शाखा परिसर में झाड़ू-पोछे का काम करना होगा. उन्हें सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक बैंक परिसर की सफाई करनी होगी. इस दौरान सफाई सही तरीके से हो रही है या नहीं, इसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस को दी गई है. साथ ही जमानत के इन 2 महीनों के दौरान महिला किसी आपराधिक मामले में फिर से शामिल न हो जाए, इसकी जिम्मेदारी महिला को खुद लेनी होगी.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के कटक रिंगरोड में स्थित ICICI बैंक शाखा से एक महिला और उसके एक साथी ने मिलकर 2018 में डेढ़ करोड़ का लोन लिया था. यह लोन तीन बार अलग-अलग करके लिया गया. महिला ने लोन लेने के लिए भुवनेश्वर में स्थित अपने तीन घरों को बैंक में गिरवी रखा था. लेकिन महिला और उसके साथी ने मिलकर कुछ समय पहले तीन घरों में से एक को किसी दूसरे व्यक्ति को बिना गिरवी की बात बताए बेच दिया और फरार हो गए. इस घटना की जानकारी जब बैंक को हुई, तब बैंक ने सख्त एक्शन लेते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया.

जिसके बाद इस वर्ष 5 फरवरी को महिला को क्राइम ब्रांच की आर्थिक शाखा ने गिरफ्तार किया था. उन्हें भारतीय दंड संहिता के विभिन्न धाराओं के आधार पर गिरफ्तार किया गया है, इनमें शामिल हैं:

  • भारतीय दंड संहिता की धारा 420 धोखाधड़ी
  • धारा 467 जालसाजी
  • धारा 468 धोखाधड़ी के मकसद से जालसाजी
  • धारा 471 नकली दस्तावेज असली के रूप में इस्तेमाल करना

यह भी पढ़े: Rahul Gandhi: राहुल गांधी पुंछ पहुंचे, पाकिस्तान की फायरिंग से प्रभावितों को दिया भरोसा

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola