मुर्शिदाबाद हिंसा का ओडिशा कनेक्शन, दो को पुलिस ने दबोचा, हिंसाग्रस्त इलाके का दौरा करेंगी ममता बनर्जी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Apr 2025 1:44 PM
Murshidabad Violence Latest Updates
Murshidabad Violence : मुर्शिदाबाद हिंसा मामले में जियाउल शेख के दो बेटे गिरफ्तार किए गए हैं. वहीं छह अन्य हिरासत में लिए गए हैं. इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वह मुर्शिदाबाद के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगी.
Murshidabad Violence : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मिदनापुर में एक सरकारी कार्यक्रम में कहा कि मैं मई के पहले सप्ताह में मुर्शिदाबाद के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करुंगी. इससे पहले सीएम ने हिंसा के लिए बीजेपी और आरएसएस दोषी ठहराया था. हिंसा के मामले की जांच जारी है. इस बीच, पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा पुलिस की मदद से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. सोमवार को झारसुगुड़ा जिले से जियाउल शेख के दो बेटों को गिरफ्तार किया गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कि वह मुर्शिदाबाद के जाफराबाद में पिछले दिनों हुई हिंसा के दौरान पिता-पुत्र की हत्या के मुख्य संदिग्धों में से एक है.
पुलिस ने शेख के दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान बानी इसराइल और सेफाउल हक के रूप में हुई है. संबलपुर के पुलिस महानिरीक्षक (उत्तरी रेंज) हिमांशु लाल ने बताया, “छापेमारी के दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया. पुलिस दल ने उन्हें रोकने के लिए हवा में चार राउंड गोलियां चलाईं. पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को सफलतापूर्वक पकड़ लिया.”
कई छापों के बाद मुर्शिदाबाद के छह और लोगों को भी पकड़ा गया
पुलिस ने बताया कि बानी इसराइल और सेफाउल हक के अलावा, सोमवार को कई छापों के बाद मुर्शिदाबाद के छह और निवासियों को भी पकड़ा गया. ये लोग कथित तौर पर मुर्शिदाबाद हिंसा की घटना में शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान बाबुल एसके, अब्दुल खालिक, सबा करीम, रोनी एसके, मनारुल एसके और अजफरुल एसके के रूप में हुई है. सभी मुर्शिदाबाद के हैं. उन्होंने कहा कि हिंसा में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है.
ईद के दौरान अपने घर मुर्शिदाबाद गए थे आरोपी
आईजीपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्तौल भी बरामद की है. पश्चिम बंगाल पुलिस एसटीएफ मुर्शिदाबाद जिले में पिता-पुत्र हरगोबिंद दास और उनके बेटे चंदन दास की हत्या के मामले की जांच के तहत दोनों की तलाश कर रही थी. एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दो लोगों और हिरासत में लिये गये छह लोगों को पूछताछ के लिए बनहरपाली पुलिस थाने ले जाया गया. ये लोग बनहरपाली थाना क्षेत्र के बुंडुबहाल में मजदूरी करते थे और ईद के दौरान अपने घर मुर्शिदाबाद गए थे और वहां कथित तौर पर हिंसा में शामिल हुए थे. उसके बाद वे झारसुगुड़ा वापस आ आए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










