होर्मुज स्ट्रेट को पार करने के दौरान किसी भारतीय जहाज पर पिछले 24 घंटे में कोई हमला नहीं हुआ

Published by :Rajneesh Anand
Published at :23 Apr 2026 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
No indian ships attacked

होर्मुज स्ट्रेट को पार करने के दौरान किसी भी भारतीय जहाज पर हमला नहीं हुआ

No indian ships attacked : होर्मुज स्ट्रेट को पार करने के दौरान किसी भी भारतीय जहाज पर पिछले 24 घंटे के दौरान कोई हमला नहीं हुआ है. इस बात की पुष्टि शिपिंग और वॉटरवेज मिनिस्ट्री ने की है. 22 अप्रैल को सीजफायर की अवधि बढ़ाए जाने के कुछ ही घंटे बाद ईरान ने दो जहाजों पर हमला किया था.

विज्ञापन

No indian ships attacked : पिछले 24 घंटों में विदेशी झंडे वाले जहाजों पर फायरिंग की कुछ घटनाएं हुई हैं, लेकिन किसी भी भारतीय जहाज पर फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई है. हां, यह जरूर है कि जिन दो जहाजों पर फायरिंग हुई है, उनपर कुछ भारतीय हैं, जिनकी सुरक्षा को लेकर हम चिंतित हैं. उक्त बातें शिपिंग और वॉटरवेज मिनिस्ट्री के एडिशनल सेक्रेटरी मुकेश मंगल ने एक प्रेस काॅन्फ्रेंस में कहा.

जिन विदेशी झंडे वाले जहाजों पर फायरिंग हुई, उसपर सवार भारतीय सुरक्षित

एडिशनल सेक्रेटरी मुकेश मंगल ने बताया कि विदेशी झंडे वाले जहाजों पर फायरिंग में कोई भी भारतीय नाविक घायल नहीं हुआ है. एक जहाज, यूफोरिया पर 21 भारतीय नाविक सवार थे और वे सभी सुरक्षित हैं. एपामिनोंडास जहाज पर भी एक भारतीय नाविक है. वह भी सुरक्षित है. अबतक की सूचना के आधार पर सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं, लेकिन उनकी सुरक्षित वापसी को लेकर हम चिंतित हैं.

दो जहाजों पर हमले और उन्हें जब्त किए जाने की थी सूचना

22 अप्रैल को ऐसी सूचना आई थी की ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पार कर रहे दो जहाजों पर गोलियां बरसाईं और उसके बाद उन्हें अपने देश के तट तक लेकर गईं. उस वक्त कुछ सूत्रों से ऐसी सूचना सामने आई थी कि जिन जहाजों पर फायरिंग हुई, वे भारत के हैं. इन खबरों के बाद शिपिंग और वॉटरवेज मिनिस्ट्री की ओर से स्पष्टीकरण सामने आया है.

ये भी पढ़ें : सीजफायर की अवधि बढ़ी, कुछ ही घंटे बाद होर्मुज स्ट्रेट पार कर रहे 2 जहाजों पर ईरान ने किया हमला

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola