'कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते जल रहा मणिपुर', रिजीजू का हमला, बोले- भारत विरोधी काम और नाम रखा I-N-D-I-A

Updated:
विज्ञापन

किरेन रिजीजू ने कहा, मणिपुर की चिंगारी आज नहीं निकली है, कांग्रेस की गलत नितियों के कारण मणिपुर जल रहा है. किरेन रिजीजू ने कहा दिल्ली में बैठे लोग यह मत सोचिए कि मणिपुर आज जल गया है. यह कांग्रेस की वर्षों की लापरवाही के कारण हुआ है.

विज्ञापन

कांग्रेस द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में हिस्सा लेते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. रिजीजू ने मणिपुर हिंसा को लेकर भी जवाब दिया और राज्य की मौजूदा स्थिति के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया.

कांग्रेस की गलत नितियों के कारण मणिपुर जल रहा : रिजीजू

किरेन रिजीजू ने कहा, मणिपुर की चिंगारी आज नहीं निकली है, कांग्रेस की गलत नितियों के कारण मणिपुर जल रहा है. किरेन रिजीजू ने कहा दिल्ली में बैठे लोग यह मत सोचिए कि मणिपुर आज जल गया है. यह कांग्रेस की वर्षों की लापरवाही के कारण हुआ है. आपकी खराब नीतियों के चलते मणिपुर जल रहा है. आपने उन्हें उनके भाग्य पर छोड़ दिया.

विपक्ष ने नॉर्थ-ईस्ट की चिंता कभी नहीं की, 2014 के बाद नॉर्थ-ईस्ट के हालात बदले

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान लोकसभा में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता किरेन रिजीजू ने कहा, 2014 से पहले, पूर्वोत्तर के कई लोगों को दिल्ली और देश के अन्य प्रमुख शहरों में नस्लीय भेदभाव और अत्याचार का सामना करना पड़ा था. विपक्ष ने नॉर्थ-ईस्ट की कभी चिंता नहीं की. आज हालात खराब हैं, तो उन्हें याद आ रही है. रिजीजू ने कहा, 2014 के बाद हालात बदले और आजादी के बाद पहली बार गुवाहाटी में डीजीपी कॉन्फ्रेंस हुई. इस बैठक के दौरान, पीएम ने निर्देश दिया कि पुलिस को पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नॉर्थ-ईस्ट का विकास हुआ है. रिजीजू ने कहा, नॉर्थ-ईस्ट में 843 स्कूल खोले गये हैं.

भारत विरोधी काम और नाम रखा I-N-D-I-A

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने लोकसभा में विपक्षी गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, यही वो कांग्रेस है जो नॉर्थ ईस्ट के सांसदों को संसद में बोलने तक नहीं देते थे. पूर्वोत्तर राज्य को यह कांग्रेस भारत का हिस्सा तक नहीं मानती थी. किरेन रिजीजू ने कहा कि ये लोग भारत विरोधी काम करते हैं और अपने गठबंधन का नाम I-N-D-I-A रखा.

Also Read: अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने क्यों नहीं शुरू की चर्चा ?

पुराने संसद भवन में शायद यह आखिरी अविश्वास प्रस्ताव होगा

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने अविश्वास प्रस्ताव पर बहस करते हुए कहा, विपक्ष और कांग्रेस गलत समय में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आयी है. कुछ दिनों में भारत जी20 देशों की अध्यक्षता करने वाला है. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, पीएम मोदी दुनिया की अगुआई करने में सक्षम हैं. उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, गलत बयानबाजी से बचना चाहिए.

मणिपुर पर प्रधानमंत्री का ‘मौनव्रत’ तोड़ने के लिए लाए अविश्वास प्रस्ताव: कांग्रेस

लोकसभा में मंगलवार को कांग्रेस ने मणिपुर में हिंसा को लेकर ‘डबल इंजन’ सरकार पर पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव मजबूरी में लाना पड़ा ताकि इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मौनव्रत’ तोड़ा जा सके. सदन में पार्टी के उप नेता गौरव गोगोई ने लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को चर्चा के लिए रखते हुए यह सवाल भी किया कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर का दौरा क्यों नहीं किया और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को पद पर क्यों बनाए रखा? उन्होंने दावा भी किया कि प्रधानमंत्री मौन रहना चाहते हैं क्योंकि उन्हें सिर्फ अपनी छवि से लगाव है और वह अपनी सरकार, गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विफलताओं को सामने नहीं आने देना चाहते. कांग्रेस सांसद ने कहा, मैं इस अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के दलों को आभार प्रकट करते हैं.

Also Read: Explainer: क्या है अविश्वास प्रस्ताव? कब और कैसे होता है इसका इस्तेमाल, अबतक कितनी बार सरकार के खिलाफ लाया गया

मजबूरी में अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा : गोगोई

गौरव गोगोई ने कहा, यह हमारी मजबूरी है कि हमें यह अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा है. यह संख्या को लेकर नहीं है, बल्कि मणिपुर के इंसाफ के लिए है. गोगोई ने कहा, यह अविश्वास प्रस्ताव हम मणिपुर के लिए लाए हैं. आज मणिपुर इंसाफ मांगता है, मणिपुर के युवा, महिलाएं इंसाफ मागती हैं. उन्होंने दावा किया कि अगर आज मणिपुर जल रहा है तो भारत जल रहा है. उन्होंने कहा कि अगर मणिपुर में आग लगी है, मणिपुर विभाजित हुआ तो भारत में आग लगी है, भारत विभाजित हुआ है. कांग्रेस नेता ने कहा, हमारी मांग थी कि देश के मुखिया होने के नाते प्रधानमंत्री सदन में बयान दें और यहां से सदेश दिया जाए कि दुख की घड़ी में हम मणिपुर के लोगों के साथ खड़े हैं.

कांग्रेस ने पूछा, पीएम मोदी को मणिपुर पर बोलने में लगभग 80 दिन क्यों लगे?

गोगोई ने सवाल किया, प्रधानमंत्री मणिपुर क्यों नहीं गए? उन्हें मणिपुर पर बोलने में लगभग 80 दिन क्यों लगे? जब बोले तो सिर्फ 30 सेकेंड के लिए बोले. उन्होंने आरोप लगाया कि आज तक प्रधानमंत्री की तरफ से संवेदना का कोई शब्द नहीं है, न शांति की गुहार लगाई. कांग्रेस नेता ने सवाल किया, प्रधानमंत्री ने आज तक मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया? गुजरात, उत्तराखंड, त्रिपुरा में चुनाव आने से पहले मुख्यमंत्री को बदल दिया गया। मणिपुर के मुख्यमंत्री को ऐसा क्या आशीर्वाद दे रहे हैं?

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola