अनुराग ठाकुर ने बिना नाम लिये राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- कुछ लोगों के संसद आने पर लग गयी रोक…

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, प्रधानमंत्री एक दिन के बाद लोकतंत्र में नया संसद भवन देश को देने का काम करेंगे, वो अलग बात है कि कुछ लोगों के संसद आने पर रोक लग गई. कभी वे सदन न चलाने के बहाने ढूंढते थे, आज वे बहिष्कार करते हैं तो वहीं अपमानित करने का काम भी करते हैं.
नये संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने वाली विपक्षी पार्टियों पर केंद्रीय अनुराग ठाकुर ने जमकर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी बिना नाम लिये तंज कसा. ठाकुर ने कहा, कुछ लोगों को संसद आने पर रोक लग गयी है. वैसे लोग ही उद्घाटन का बहिष्कार कर रहे हैं.
कभी सदन न चलाने के बहाने ढूंढते थे, आज बहिष्कार करते हैं : अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, प्रधानमंत्री एक दिन के बाद लोकतंत्र में नया संसद भवन देश को देने का काम करेंगे, वो अलग बात है कि कुछ लोगों के संसद आने पर रोक लग गई. कभी वे सदन न चलाने के बहाने ढूंढते थे, आज वे बहिष्कार करते हैं तो वहीं अपमानित करने का काम भी करते हैं. वह मोदी सरकार की नौवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दूरदर्शन द्वारा आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे.
भारत को लोकतंत्र की जननी होने पर गर्व : ठाकुर
बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, भारत को लोकतंत्र की जननी होने पर गर्व है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को एक नया संसद भवन दिया है, जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है.
#WATCH | Union Minister Anurag Thakur takes jibe on Congress leader Rahul Gandhi, says, "Some people have been banned from coming to the Parliament. Once they used to find excuses for not running the house, today they are boycotting (inauguration ceremony of new Parliament… pic.twitter.com/ZSehqVfQUM
— ANI (@ANI) May 27, 2023
20 विपक्षी पार्टियों ने नये संसद भवन के उद्घाटन का किया बहिष्कार
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नये संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं और कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल क���ंग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित करीब 20 विपक्षी दलों ने समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की है। विपक्षी दलों का तर्क है कि संसद के नये भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को करना चाहिए क्योंकि वह न केवल गणराज्य की प्रमुख हैं, बल्कि संसद की भी प्रमुख हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










