New IT Rules : भारत सरकार ने टि्वटर को भेजा अंतिम नोटिस कहा, नियमों का पालन करें नहीं तो होगी कार्रवाई

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Jun 2021 1:44 PM

विज्ञापन

नया आईटी नियम 26 मई से लागू हो रहा है. टि्वटर ने अबतक रेजिडेंट ग्रीवेंस ऑफिसर की नियुक्ति नहीं की है. सरकार ने कहा है जल्द से जल्द ये करें ताकि नियमों का पालन संभव हो सके. नये डिजिटल नियमों का पालन करने के लिए सरकार की तरफ से यह नोटिस जारी किया है.

विज्ञापन

भारत सरकार ने टि्वटर को अंतिम नोटिस भेजा है. इस नोटिस में उनसे कहा गया है कि आईटी नियमों का पालन करें नहीं तो कार्रवाई होगी. ट्विटर ने आज कई बड़े नेताओं के अकाउंट भी अनवेरिफाइड किये हालांकि बाद में फिर उसे वेरिफाइड किया गया.

नया आईटी नियम 26 मई से लागू हो रहा है. टि्वटर ने अबतक रेजिडेंट ग्रीवेंस ऑफिसर की नियुक्ति नहीं की है. सरकार ने कहा है जल्द से जल्द ये करें ताकि नियमों का पालन संभव हो सके. नये डिजिटल नियमों का पालन करने के लिए सरकार की तरफ से यह नोटिस जारी किया है.

Also Read: अब IMA भी जूनियर डॉक्टरों की मांग के साथ, मध्यप्रेदश में 3000 डॉक्टरों ने दिया है इस्तीफा

इन नये नियमों के तहत 50 लाख से ज्यादा यूजर वाले किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को यूजर्स की शिकायत सुनने और निवारण के लिए कम से कम तीन अधिकारियों को नियुक्त करना जरूरी होगा. यहां किसी की तरह की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करना होगा.

Also Read: सिर्फ कोरोना ही नहीं ब्लैक फंगस से भी बचाती है कोविड वैक्सीन

इन नियमों में ओरिजिनेटर यानी सोर्स को ट्रैक करना जरूरी कर दिया गया है. सरकार का इसके पीछे तर्क है कि अगर कोई मैसेज वायरल होता है और उससे किसी भी तरह की परेशानी होती है तो सोर्स को ट्रैक करना जरूरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola