NEET UG 2024: ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 में केवल 813 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, कदाचार के आरोप में 63 बाहर

Updated:
विज्ञापन
neet

neet

NEET UG 2024: नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 अभ्यर्थियों की रविवार 23 जून को परीक्षा हुई. जिसमें केवल 813 ने दोबारा परीक्षा दी.

विज्ञापन

NEET UG 2024: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने बताया, आज दोबारा NEET UG 2024 की आयोजित हुई परीक्षा में 1563 में से कुल 813 अभ्यर्थी उपस्थित हुए.

63 अभ्यर्थी कदाचार के आरोप में बाहर

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने बताया, देशभर से 63 अभ्यर्थियों को कदाचार के आरोप में परीक्षा से बाहर कर दिया गया. बिहार से 17 अभ्यर्थियों को NEET परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में परीक्षा से बाहर कर दिया गया. जबकि गोधरा के केंद्रों से 30 अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर कर दिया गया.

7 केंद्रों पर दोबारा परीक्षा आयोजित की गई

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 7 केंद्रों पर दोबारा परीक्षा आयोजित की गई. पांच मई को नीट-स्नातक की परीक्षा के दौरान जिन छह केंद्रों पर परीक्षा देर से शुरू हुई वहां समय की हानि की भरपाई के लिए ग्रेस मार्क्स दिए गए थे. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, कम से कम 52 प्रतिशत – 1,563 उम्मीदवारों में से 813 – रविवार को पुनः परीक्षा में शामिल हुए.

सीबीआई ने नीट-यूजी में अनियमितताओं की जांच संभाली, प्राथमिकी दर्ज

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए पांच मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) के आयोजन में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है. अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी विभिन्न राज्यों में पुलिस द्वारा दर्ज मामलों को भी अपने दायरे में लाने के लिए कदम उठा रही है. अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक संदर्भ के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत एक नया मामला दर्ज किया है. मंत्रालय ने कथित अनियमितताओं की जांच के लिए कई शहरों में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग मानते हुए शनिवार को जांच सीबीआई को सौंप दी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola