Navi Mumbai International Airport: पीएम मोदी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का किया उद्घाटन, जानें खासियत
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन करते पीएम मोदी
Navi Mumbai International Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19650 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का बुधवार को उद्घाटन किया. उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने इसका अवलोकन किया.
Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक ऐसी परियोजना है जो ‘विकसित भारत’ को दर्शाती है. इस नए हवाई अड्डे से महाराष्ट्र के किसान मध्य पूर्व और यूरोप के बाजारों से जुड़ जाएंगे. इससे क्षेत्र में निवेश और नए व्यवसाय आकर्षित होंगे.” उन्होंने आगे कहा- “नए हवाई अड्डों और किफायती हवाई यात्रा के लिए उड़ान योजना ने देश में हवाई यात्रा को आसान बना दिया है.”

1160 हेक्टेयर में फैला है नया एयरपोर्ट
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट 1160 हेक्टेयर में फैला है. इसके बनने से मुंबई के मौजूदा छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी यातायात का बोझ कम हो जाएगा.
मुंबई का दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
यह भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना है, जिसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित किया गया है और यह मुंबई महानगर क्षेत्र का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है.

एक साल में 9 करोड़ यात्री कर पाएंग यात्रा
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पूर्ण रूप से शुरू हो जाने पर एक साल में 9 करोड़ यात्री यात्रा कर पाएंगे. जबकि इसकी क्षमता प्रति वर्ष 32.5 लाख टन कार्गो की होगी. इसे अदाणी ग्रुप (74%) और CIDCO (26%) के PPP मॉडल पर विकसित किया जा रहा है.
37270 करोड़ रुपये की मुंबई मेट्रो लाइन 3 (एक्वा लाइन) राष्ट्र को किया समर्पित
पीएम मोदी आचार्य अत्रे चौक से कफ परेड तक फैली मुंबई मेट्रो लाइन-3 के फेज 2बी का भी उद्घाटन किया, जिसका निर्माण 12,200 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है. उन्होंने 37,270 करोड़ रुपये की मुंबई मेट्रो लाइन 3 (एक्वा लाइन) राष्ट्र को समर्पित की जो शहरी परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी.

विकसित भारत वह है जहां गति और प्रगति दोनों हों: पीएम मोदी
नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज पूरा देश ‘विकसित भारत’ की दिशा में काम कर रहा है. विकसित भारत वह है जहां गति और प्रगति दोनों हों, और जहां जन कल्याण सर्वोपरि हो और सरकारी योजनाएं नागरिकों के जीवन को आसान बनाएं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










