ePaper
Live Updates

Weather Forecast: पंजाब व हरियाणा में कड़ाके की ठंड, कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे

Updated at : 16 Jan 2023 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast: पंजाब व हरियाणा में कड़ाके की ठंड, कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे

Weather Forecast Updates Today LIVE: देश की राजधानी दिल्ली में शीतलहर का कहर चल रहा है. ऐसे में यहां के लोग ठंड से राहत पाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे है. झारखंड में कल रात से एक बार फिर कड़ाके की ठंड दस्तक दे चुकी है. मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक उत्तर से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:28 PM. 16 Jan 2310:28 PM. 16 Jan

पंजाब व हरियाणा में कड़ाके की ठंड, कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे

PTI भाषा की खबर के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में सोमवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ी और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया. मौसम विज्ञान विभाग ने यहां बताया कि पंजाब में फरीदकोट एवं बठिंडा 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडे स्थान रहे. अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

10:28 PM. 16 Jan 2310:28 PM. 16 Jan

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, आईएमडी के वैज्ञानिक ने दी जानकारी

दिल्ली में भीषण शीतलहर की स्थिति के साथ दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. अगले 2 दिनों तक तापमान इसी तरह बना रह सकता है, आगे और गिरावट की संभावना नहीं है. 18 जनवरी से तापमान बढ़ सकता है. यह जानकारी आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने दी है.

2:23 PM. 16 Jan 232:23 PM. 16 Jan

18 से 20 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में हो सकती है वृद्धि

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव में 19 जनवरी से शीत लहर की स्थिति समाप्त हो जाएगी, जो इस क्षेत्र में एक के बाद एक कम अंतराल पर प्रभावी होंगे. जब एक पश्चिमी विक्षोभ – पश्चिम एशिया से गर्म नम हवाओं वाली एक मौसम प्रणाली – क्षेत्र में आती है, तो हवा की दिशा बदल जाती है. आईएमडी की रिपोर्ट की माने तो दो ताजा पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव में 18 जनवरी से 20 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी.

2:23 PM. 16 Jan 232:23 PM. 16 Jan

भीषण ठंड की चपेट में उत्तरपश्चिम भारत

आईएमडी के मुताबिक उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में आज कड़ाके की ठंड का प्रकोप रहा और कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. हिमालय से आने वाली सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में अगले दो दिनों में और ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है.

2:23 PM. 16 Jan 232:23 PM. 16 Jan

मैदानी इलाकों में आज सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज

मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो कर्नाटक के बागलकोट और चामराजनगर (हरदनहल्ली केवीके) में राज्य के मैदानी इलाकों में आज सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

11:50 AM. 16 Jan 2311:50 AM. 16 Jan

हिसार में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार हिसार (हरियाणा) में आज न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस, सफदरजंग (दिल्ली) में 1.4 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर (पंजाब) में 1.5 डिग्री सेल्सियस और राजस्थान के अलवर में 0 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 1.9 डिग्री सेल्सियस, चूरू में -2.5 डिग्री सेल्सियस और सीकर में -2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

11:05 AM. 16 Jan 2311:05 AM. 16 Jan

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है और अनेक इलाकों में न्यूनतम तापमान लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है. बीती रात फतेहपुर (सीकर) में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

10:15 AM. 16 Jan 2310:15 AM. 16 Jan

दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप

दिल्ली में आज सुबह शीतलहर का प्रकोप रहा और सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 1 जनवरी 2021 के बाद से इस महीने सबसे कम तापमान है.

10:15 AM. 16 Jan 2310:15 AM. 16 Jan

लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस

आईएमडी के अनुसार, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जबकि, सफदरजंग में 1.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.

8:45 AM. 16 Jan 238:45 AM. 16 Jan

कश्मीर के 12 जिलों में भारी बर्फबारी के लिए अलर्ट जारी

आने वाले कुछ दिनों में कश्मीर में भारी बर्फबारी की संभावना है, बर्फबारी को देखते हुए और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए 12 जिलों में अलर्ट भी जारी किया जा चुका है.

7:52 AM. 16 Jan 237:52 AM. 16 Jan

झारखंड में फिर से हो सकती है ठंड की वापसी

झारखंड में कल रात से एक बार फिर कड़ाके की ठंड दस्तक दे चुकी है. मौसम विभाग के अधिकारी की माने तो उत्तर से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. अधिकारी के मुताबिक हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के कारण झारखंड में ठंड से आंशिक रूप से राहत मिल रही है. (भाषा इनपुट के साथ)

7:15 AM. 16 Jan 237:15 AM. 16 Jan

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी, बढ़ सकती है ठंड

भारत के उत्तरी और उत्तर-पश्चिम इलाके में कल भी शीतलहर का कहर जारी रहा, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई. गुरूवार से शुरू होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ राहत मिलने के आसार हैं, लेकिन उससे पहले सर्दी और बढ़ने की उम्मीद है. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Vyshnav Chandran is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola