अगली पीढ़ी के नेताओं को तैयार कर रही है कांग्रेस, विरोधियों को मिलेगा करारा जवाब

national talent hunt
National Talent Hunt: अगली पीढ़ी के मीडिया प्रवक्ताओं को तैयार करने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी की ओर से एक नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम की शुरुआत की जा रही है. इस प्रोग्राम के तहत कांग्रेस युवाओं को अगली पीढ़ी के मीडिया प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट बनने के लिए ट्रेनिंग देकर उन्हें सशक्त बनाएगी.
National Talent Hunt: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम की शुरुआत की गई है. शुक्रवार को प्रोग्राम की घोषणा करते हुए कहा गया कि नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम को अगली पीढ़ी के मीडिया प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से लाया गया है. यह प्रोग्राम अगली पीढ़ी के मीडिया प्रवक्ताओं को सशक्त बनाएगा. इस प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए पार्टी की ओर से 4 अगस्त अंतिम तारीख तय की गई है.
कांग्रेस पार्टी के कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने दी जानकारी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस प्रोग्राम की जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट की ओर से एक पोस्ट शेयर किया गया. इस पोस्ट में कहा गया कि कांग्रेस पार्टी एक नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम की शुरुआत कर रही है, जो हमारी नई पीढ़ी के मीडिया प्रवक्ताओं और पैनल विशेषज्ञों को प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाएगा. आगे उन्होंने युवाओं से इस प्रोग्राम से जुड़ने के लिए कहा और कहा कि अगर आप लोगों की आवाज बनना चाहते हैं, तो हमसे जुड़िए और भारतीय संविधान की रक्षा के लिए हमारे संघर्ष का हिस्सा बनिए.
पवन खेड़ा का बयान
इस प्रोग्राम के बारे में बात करते हुए कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की. इसमें कहा गया कि कांग्रेस नेशनल टैलेंट हंट मेधावी प्रतिभाओं के लिए एक ऐसा मंच है, जो भारत के मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित है.आगे उन्होंने कहा कि अगर आप समावेशी और समृद्ध भारत के निर्माण में नेतृत्व करने का योगदान देने के लिए तैयार हैं, तो यह आपके लिए सही मौका है. आइए, भारत की आवाज बनिए.
यह भी पढ़े: Video : ’मुंबई आओ, हम तुम्हें समंदर में डुबो डुबो कर मारेंगे’, बीजेपी सांसद को राज ठाकरे ने दी चुनौती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










