ePaper

हिमाचल में भारी बर्फबारी का आनंद ले रहे पर्यटक, देखें तस्वीरें

Updated at : 14 Jan 2023 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बर्फबारी का आनंद ले रहे पर्यटक, देखें तस्वीरें

हिमाचल प्रदेश में इस समय भारी बर्फबारी हो रही है. इस बीच यहां पर्यटकों का आना भी काफी बढ़ गया है. बता दें भीड़ इतनी बढ़ चुकी है कि हिमाचल प्रदेश के 70 प्रतिशत होटल्स बुक हो चुके हैं.

विज्ञापन
undefined

Himachal Pradesh Snowfall: हिमाचल प्रदेश में हुए ताजा हिमपात के बाद शिमला, मनाली और कुफ्री में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है और होटलों के कम से कम 70 प्रतिशत कमरे भर चुके हैं. कल रात आठ बजे समाप्त हुए 12 घंटे की अवधि के दौरान 7,164 वाहन शोघी सीमा के रास्ते शिमला में दाखिल हुए. शिमला होटल और रेस्त्रा संघ के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि शाम तक होटलों के कमरों की बुकिंग में 10 प्रतिशत और वृद्धि की संभावना है.

undefined

पुलिस ने पर्यटकों को शिमला आने की योजना बनाने से पहले भारी यातायात को ध्यान में रखने, फिसलने वाले स्थानों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और आपात स्थिति में 0177-2812344 या 112 पर संपर्क करने की सलाह दी है. पुलिस ने कहा कि बारिश के बाद सड़कों पर जमा मलबे की वजह से पैदल चलने वालों को परेशानी हो सकती है और लोग बर्फ हटाने के बाद ही बाहर निकले.

undefined

उल्लेखनीय है कि मनाली में 23 सेंटीमीटर हिमपात हुआ है. जबकि, खाद्राला में 16 सेमी, शिल्लारु में 16 सेमी, कुफरी में 12 सेमी, भरमौर में 10 सेमी, शिमला और गोंडाला में छह-छह सेंटीमीटर,डलहौजी और कल्पा में चार-चार सेंटीमीटर और हंसा-केयलान्ग में तीन-तीन सेंटीमीटर हिमपात हुआ है, मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि अगले चार दिनों तक शुष्क मौसम रह सकता है और निचले पहाड़ी इलाके 14 से 17 जनवरी के बीच घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में रह सकते हैं.

undefined

दिल्ली से आए पर्यटक शेखर ने बताया कि आज सुबह हिमपात देखकर हम उत्साहित हैं और कुफ्री की ओर जा रहे हैं. हिमपात की वजह से लाहौल स्पीति की 177, शिमला की 21, चंबा की 14, किन्नौर की 11, मंडी-मनाली की 10-10, कांगड़ा की दो और चार राष्ट्रीय राजमार्ग सहित करीब 250 सड़के वाहनों के लिए बंद हैं और करीब 623 बिजली ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बाधित हो गई है.

undefined

लाहौल स्पीति का आदिवासी बहुल केयलान्ग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां पर कल रात तापमान शून्य से 7.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जबकि, कल्पा दूसरा ठंडा स्थान रहा जहां पर तापमान शून्य से 2.6 डिग्री कम रहा. इस बीच पर्यटकों स्थलों नरकंडा में तापमान शून्य से 2.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. कुफरी और मनाली में भी न्यूनतमत तापमान शून्य से क्रमश: 0.8 डिग्री और 0.2 डिग्री कम दर्ज किया गया.

undefined

कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हिमपात और बारिश के साथ ही शुष्क दौर का समापन हुआ है और जनवरी महीने में बारिश की कमी घटकर 68 प्रतिशत रह गई है. उन्होंने बताया कि बारिश जारी रहने से गेंहू और सब्जियों का नुकसान घटकर क्रमश: 20 से 25 प्रतिशत और 10 से 15 प्रतिशत क्षेत्रों में रह जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola