ePaper
Live Updates

सोनिया गांधी से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने की मुलाकात

Updated at : 31 Mar 2024 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
सोनिया गांधी से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने की मुलाकात

Breaking News Live

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:10 PM. 30 Mar 247:10 PM. 30 Mar

सोनिया गांधी से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने की मुलाकात

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर मुलाकात की. मुलाकात के बाद सोनिया के आवास से रवाना भी हो गईं.

6:31 PM. 30 Mar 246:31 PM. 30 Mar

पीएम मोदी को मनमोहन सिंह से माफी मांगनी चाहिए

दिल्ली: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, 2014 में एयर इंडिया घोटाले का मुद्दा था, CAG की रिपोर्ट लेकर प्रधानमंत्री हर जगह जा रहे थे. कल CBI ने वे केस ही बंद कर दिया, क्योंकि तब के मंत्री बीजेपी में शामिल हो गए और बीजेपी के वाशिंग मशीन में चले गए. प्रधानमंत्री को मनमोहन सिंह से माफी मांगनी चाहिए, प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए. तब के CAG के रिपोर्ट के आधार आपने मनमोहन सिंह के खिलाफ चार्जशीट निकाला था। उन्होंने जितने भी घोटाले की लिस्ट बनाई थी सारे फर्जी थे. वे CAG की रिपोर्ट नहीं राजनीतिक रिपोर्ट थी. कल साबित हो गया, कल CBI ने प्रफुल्ल पटेल के खिलाफ केस बंद कर दिया.

3:59 PM. 30 Mar 243:59 PM. 30 Mar

कल्पना सोरेन ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की.

3:54 PM. 30 Mar 243:54 PM. 30 Mar

पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने के लिए बेटी एन शारदा ने भारत सरकार और पीएम मोदी को धन्यवाद दी

पूर्व पीएम भारत रत्न पीवी नरसिम्हा राव को लेकर उनकी बेटी एन शारदा देवी का कहना है, भारत के राष्ट्रपति के हाथों मेरे पिता पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने के लिए मैं भारत सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देती हूं. हम सभी बहुत खुश हैं.

2:01 PM. 30 Mar 242:01 PM. 30 Mar

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक को सांस लेने में दिक्कत,अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक को सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद कुर्ला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बात की जानकारी उनकी बेटी की ओर से दी गई है.

1:49 PM. 30 Mar 241:49 PM. 30 Mar

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आईटी द्वारा कांग्रेस को दिए नोटिस के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा कांग्रेस को दिए नोटिस के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया.

12:42 PM. 30 Mar 2412:42 PM. 30 Mar

अर्चना पाटिल चाकुरकर बीजेपी में शामिल

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर बीजेपी में शामिल हो गईं हैं. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा.

12:33 PM. 30 Mar 2412:33 PM. 30 Mar

दिल्ली जल बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने आरोप पत्र दायर किया

जांच एजेंसी ईडी ने दिल्ली जल बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शनिवार को आरोप पत्र दायर किया है. यह फ्लो मीटर खरीद की निविदा में कथित भ्रष्टाचार का मामला है.

12:10 PM. 30 Mar 2412:10 PM. 30 Mar

31 मार्च को ‘इंडिया अलायंस’ की रैली, दिल्ली पहुंचने लगे नेता

31 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में विपक्ष की ‘महारैली’ की तैयारियां चल रही है. ‘महारैली’ की तैयारी को लेकर मंत्री गोपाल राय ने कहा कि रामलीला मैदान में ‘महारैली’ में शामिल होने के लिए ‘इंडिया अलायंस’ के नेता पूरे भारत से आएंगे. रविवार सुबह 10 बजे से महारैली शुरू होगी. उन्होंने कहा कि महज किसी के आरोप के आधार पर एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया. आपको बता दें कि जेएमएम की नेता कल्पना सोरेन रैली में भाग लेने दिल्ली पहुंच चुकीं हैं.

10:50 AM. 30 Mar 2410:50 AM. 30 Mar

शिवसेना यूबीटी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की

शिवसेना यूबीटी ने ‘सामना’ के जरिए महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है.

8:17 AM. 30 Mar 248:17 AM. 30 Mar

तमिल अभिनेता डेनियल बालाजी का निधन

तमिल अभिनेता डेनियल बालाजी के निधन की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार, दिल का दौरा पड़ने से 48 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.

7:48 AM. 30 Mar 247:48 AM. 30 Mar

कालीबाग कब्रिस्तान के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार से पहले कालीबाग कब्रिस्तान के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है जिसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है.

7:37 AM. 30 Mar 247:37 AM. 30 Mar

गाजीपुर स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार से पहले उनके गाजीपुर स्थित आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई. समाजवादी पार्टी के विधायक और मुख्तार अंसारी के भतीजे मोहम्मद सुहैब अंसारी ने कहा है कि अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है. सभी अपने नेता के अंतिम दर्शन कर पाएंगे. लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे मर्यादा बनाए रखें.

7:36 AM. 30 Mar 247:36 AM. 30 Mar

यतींद्र सिद्धारमैया के खिलाफ भारत के चुनाव आयोग में शिकायत

बीजेपी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता और कर्नाटक के सीएम के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया के खिलाफ भारत के चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवा दी है.

7:35 AM. 30 Mar 247:35 AM. 30 Mar

भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानियों को सोमाली समुद्री लुटेरों से बचाया

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में ऑपरेशन चलाकर 23 पाकिस्तानियों को सोमाली समुद्री लुटेरों से बचाया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola