Live Updates

Breaking News : जम्मू कश्मीर- पुंछ में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार, कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी

Edited byAmitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live

Breaking News Live: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

आतंकियों का मददगार गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकियों के एक मददगार को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, सुरक्षा बल कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

जम्मू और कश्मीर विनियोग विधेयक 2024 लोकसभा में पारित

जम्मू और कश्मीर विनियोग (संख्या 3) विधेयक 2024 लोकसभा में पारित हो गया है.

देश में ‘टैक्स आतंकवाद’ है, इसे रोकने के लिए बजट में कुछ नहीं किया गया है, लोकसभा में बोले राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बजट में वित्त मंत्री ने ‘पेपर लीक’ पर एक भी शब्द नहीं बोला, शिक्षा पर 20 साल में सबसे कम बजट दिया गया है. देश में ‘टैक्स आतंकवाद’ है, इसे रोकने के लिए बजट में कुछ नहीं किया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई 5 अगस्त तक स्थगित की

सुप्रीम कोर्ट ने शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली आप नेता मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई 5 अगस्त तक स्थगित कर दी. सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को 1 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का समय दिया. इस बीच, सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि उसने जवाब दाखिल कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के जवाब को रिकॉर्ड पर लाने का निर्देश दिया.

सीबीआई ने केजरीवाल के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

सीबीआई ने शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया.

वेनेजुएला में राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस मादुरो को विजेता घोषित किया गया

वेनेजुएला में राष्ट्रपति चुनाव में अनियमितताओं के विपक्ष के आरोपों के बीच निकोलस मादुरो को विजेता घोषित किया गया.

लोकसभा में कोचिंग छात्रों की मौत पर चर्चा की मांग कांग्रेस ने की

कांग्रेस के सांसद अमर सिंह ने सदन में स्थगन प्रस्ताव पेश किया है. उन्होंने कोचिंग छात्रों की मौत पर चर्चा की मांग की है.

क्वाड लंबे समय तक टिकने़ और आगे बढ़ने के लिए : विदेश मंत्री जयशंकर

टोक्यो में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में जयशंकर ने कहा कि क्वाड लंबे समय तक टिकने़, काम करने और आगे बढ़ने के लिए है. क्वाड के सदस्य देशों के बीच सहयोग यह सुनिश्चित कर सकता है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र स्वतंत्र, खुला, स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध बना रहे.

दक्षिण दिल्ली के रेस्तरां में आग, 6 घायल

दक्षिण दिल्ली के आईएनए बाजार में एक रेस्तरां में सोमवार तड़के आग लग गई जिससे छह लोग घायल हो गए. दिल्ली अग्निशमन विभाग (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि आग की लपटों ने पास में स्थित फास्ट फूड की दो दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola