Live Updates

Breaking News: बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष ने किया स्वागत

Edited byAmitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live

Breaking News Live: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी मुख्यालय में भाजपा की बैठक चल रही है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी.

दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में बड़ी बैठक, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में नेताओं की बड़ी बैठक होने वाली है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे. इस बैठक में बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल रहेंगे.

हर भारतीय की 2047 तक विकसित भारत की महत्वाकांक्षा, नीति आयोग की बैठक में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग की शासी परिषद में कहा कि हर भारतीय की 2047 तक विकसित भारत की महत्वाकांक्षा है. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं.

नीति आयोग की बैठक में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंच चुके हैं.

कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. इसमें तीन जवान जख्मी हो गए हैं.

नीति आयोग की बैठक आज

दिल्ली में आज नीति आयोग की बैठक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौवीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक में विकसित भारत से जुड़े कई मुद्दों और दृष्टिकोण पत्र पर चर्चा होने की संभावना है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola