ePaper
Live Updates

Breaking News Live: बांग्लादेशी नागरिकों के लिए फर्जी राशन कार्ड बनाने वाले 3 आरोपी ठाणे से गिरफ्तार

Updated at : 24 Sep 2023 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News Live: बांग्लादेशी नागरिकों के लिए फर्जी राशन कार्ड बनाने वाले 3 आरोपी ठाणे से गिरफ्तार

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:32 PM. 24 Sept 2310:32 PM. 24 Sept

बांग्लादेशी नागरिकों के लिए फर्जी राशन कार्ड बनाने वाले 3 आरोपी ठाणे से गिरफ्तार

महाराष्ट्र एटीएस ने ठाणे के भिवंडी इलाके से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बांग्लादेशी नागरिकों के लिए राशन कार्ड बनाने का आरोप है. महाराष्ट्र एटीएस ने बताया है कि आरोपी आठ हजार रुपये में राशन कार्ड बनाते थे। इस मामले में ठाणे के निज़ामपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच और कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है.

10:32 PM. 24 Sept 2310:32 PM. 24 Sept

महिला आरक्षण बिल पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर लगाए आरोप

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने में परिसीमन जैसी बाधाएं डालने का आरोप लगाया है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह विधेयक महिलाओं के साथ किया गया धोखा है.’’

10:32 PM. 24 Sept 2310:32 PM. 24 Sept

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट से मुलाकात की

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट से मुलाकात की और उनसे द्विपक्षीय विकास साझेदारी में प्रगति तथा म्यांमा की स्थिति पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने शनिवार को यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सत्र के इतर मुलाकात की. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट से मुलाकात कर खुशी हुई. उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं. हमारी विकास साझेदारी की प्रगति पर चर्चा की.’’

2:30 PM. 24 Sept 232:30 PM. 24 Sept

अरुणाचल प्रदेश के तेजू हवाई अड्डे का सिंधिया ने किया उद्घाटन

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पुनर्निर्मित तेजू हवाई अड्डे का उद्घाटन किया.

2:30 PM. 24 Sept 232:30 PM. 24 Sept

रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी को कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

बीएसपी सांसद दानिश अली के खिलाफ बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, संसद में जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है.

2:30 PM. 24 Sept 232:30 PM. 24 Sept

पीएम मोदी ने 9 वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 राज्यों के लिए 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इस मौके पर उन्होंने कहा, वंदे भारत ट्रेन जल्द ही देश हर हिस्से को कनेक्ट करेगी. इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 वर्षों में रेलवे सिस्टम में अभूतपूर्व परिवर्तन किया है. आज स्टेशन साफ हैं. नई सुविधाएं दी जा रही हैं. देशभर में रेलवे स्टेशनों की पुरानी व्यवस्था को बदलकर आज की और भविष्य की जरूरतों के अनुसार नवनिर्माण किया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ महीनों पहले अमृत भारत स्टेशन की 508 स्टेशन का भूमिपूजन किया था.

2:30 PM. 24 Sept 232:30 PM. 24 Sept

राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जीत का किया दावा, तेलंगाना में अभी से मान ली हार

दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, अभी हम शायद तेलंगाना में जीत रहे हैं. हम निश्चित रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में जीत रहे हैं, हम राजस्थान में भी बहुत करीब हैं. हमें लगता है कि हम जीतने में सक्षम होंगे.

2:30 PM. 24 Sept 232:30 PM. 24 Sept

तमिलनाडु के मदुरै में बैरिकेड गिरने से बड़ा हादसा, कई लोग घायल

तमिलनाडु के मदुरै के अन्ना नगर इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान बैरिकेड गिरने से कई लोग घायल हो गए.

2:30 PM. 24 Sept 232:30 PM. 24 Sept

राजस्थान में स्कूल बस और डंपर के बीच भिडंत, बच्ची समेत दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

राजस्थान के बाड़मेर में रामसर थाना क्षेत्र के सेहलाऊ गांव में स्कूल बस और डंपर के बीच भिडंत हुई. घटना में स्कूल के प्रिंसिपल और एक बच्ची की मृत्यु हुई है. 3 बच्चियों की स्थिति गंभीर है, उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है. अतिरिक्त जिला कलक्टर अंजुम ताहिर समां ने बताया, एक स्कूल के बच्चे और स्टाफ रानीवाड़ा में खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद वापस लौट रहे थे तो सेहलाऊ क्षेत्र के पास डंपर के साथ हादसा हुआ. गागरिया अस्पताल में कुल 9 लोगों को ले जाया गया था और सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है. कुछ बच्चियों को चौहटन अस्पताल ले जाया गया.

2:30 PM. 24 Sept 232:30 PM. 24 Sept

बांग्लादेश को 8 विकेट से रौंदकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर एशियन गेम्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम केवल 17.5 ओवर में ही 51 रन पर ऑलआउट हो गई. फिर भारतीय टीम ने केवल 8.2 ओवर में ही दो विकेट खोकर 52 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबला 25 सितंबर को खेला जाएगा. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीम के साथ फाइनल में भारतीय टीम की भिड़ंत होगी.

2:30 PM. 24 Sept 232:30 PM. 24 Sept

चंद्रबाबू नायडू के समर्थन में उतरे आईटी कर्मचारी, ‘चलो राजमुंदरी’ का दिया नारा

हैदराबाद आईटी कर्मचारियों द्वारा दिए गए ‘चलो राजमुंदरी’ आह्वान के मद्देनजर आंध्र-तेलंगाना सीमा के पास आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग और चेकिंग जारी है. आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू कथित कौशल विकास घोटाले के सिलसिले में राजमुंदरी सेंट्रल जेल में बंद हैं.

2:30 PM. 24 Sept 232:30 PM. 24 Sept

अटलांटा में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत

अटलांटा में दिन दिहाड़े गोलीबारी की एक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि अधिकारियों को शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे (स्थानीय समयानुसार) अटलांटा के पास वेस्ट एंड में किसी के गोलीबारी करने की सूचना मिली. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, हमलावर दो लोगों के पास गया और उसने उन पर गोलियां चला दीं. इसके बाद उनमें से एक व्यक्ति ने भी पलट कर गोली चलाई, जिसमें हमलावर मारा गया. यह घटना एक मॉल के पास हुई.

2:30 PM. 24 Sept 232:30 PM. 24 Sept

महाराष्ट्र में बाढ़ और भारी बारिश से तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर में भारी बारिश और बाढ़ से अबतक तीन लोगों की मौत हो गयी है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पाढ़ पीड़ितों की मदद का ऐलान किया है. फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और मुआवजे की घोषणा की.

2:30 PM. 24 Sept 232:30 PM. 24 Sept

हांग्जो एशियाई खेल में एयर राइफल में भारत को दो रजत पदक

हांग्जो एशियाई खेल में मेहुली घोष और रमिता आशी चौकसे ने महिला टीम 10 मीटर एयर राइफल में 1886.0 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता.

2:30 PM. 24 Sept 232:30 PM. 24 Sept

हांग्जो एशियाई खेल में नौकायन में भारत को मिले दो रजत पदक

हांग्जो एशियाई खेल में भारतीय नाविक अर्जुन लाल और अरविंद सिंह ने पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स में 6.28.18 के समय के साथ रजत पदक जीता.

2:30 PM. 24 Sept 232:30 PM. 24 Sept

तेजू हवाई अड्डे पर एक नए टर्मिनल भवन का आज होगा उद्घाटन

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया, तेजू हवाई अड्डे पर एक नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन 24 सितंबर, 2023 को होना है. वर्तमान में, यह घरेलू हवाई अड्डा एक ही रनवे के साथ संचालित होता है और 212 एकड़ क्षेत्र को कवर करता है. उन्नत हवाई अड्डे में अब एटीआर 72 प्रकार के विमानों के लिए डिजाइन किए गए दो एप्रन, 1500 मीटर x 30 मीटर तक विस्तारित एक रनवे, एक यात्री-अनुकूल टर्मिनल और 75 मीटर चौड़ी रनवे पट्टी के साथ एक फायर स्टेशन सह एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर शामिल हैं. तेजू हवाई अड्डा नियमित उड़ानों के साथ डिब्रूगढ़, इंफाल और गुवाहाटी के लिए एक महत्वपूर्ण हवाई लिंक के रूप में कार्य करता है और पहुंच में सुधार, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और सभी नागरिकों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नीतियों के सफल कार्यान्वयन का प्रतिनिधित्व करता है.

2:30 PM. 24 Sept 232:30 PM. 24 Sept

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज शादी के बंधन में बंधेंगे

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा आज उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे.

2:30 PM. 24 Sept 232:30 PM. 24 Sept

केरल में निपाह का कहर, कोझिकोड में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद

केरल में निपाह का कहर अभी जारी है. कोझिकोड जिले में सभी शैक्षणिक संस्थान आज भी बंद रहेंगे.

7:02 AM. 24 Sept 237:02 AM. 24 Sept

पीएम मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आज 105वां एपिसोड

पीएम मोदी आज मन की बात के 105वें एपिसोड को संबोधित करेंगे. पिछली बार 27 अगस्त को प्रधानमंत्री ने मन की बात में लोगों को संबोधित किया था. जिसमें उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता पर बात की थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola