Live Updates

Breaking News: ईडी और सीबीआई की मदद से सरकारें गिराई जा रही हैं, ‘इंडिया’ की रैली में गरजे तेजस्वी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने साधा केंद्र पर निशाना

मुंबई में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि ईडी और सीबीआई की मदद से सरकारें गिराई जा रही हैं.

बालासाहेब ठाकरे को पुष्पांजलि

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और भारतीय गठबंधन के अन्य नेताओं ने मुंबई के शिवाजी पार्क में अपनी मेगा रैली से पहले बालासाहेब ठाकरे को पुष्पांजलि अर्पित की.

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को झटका, आदिवासी नेता आमश्या पाड़वी शिंदे गुट में शामिल

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना को झटका लगा है. जानकारी के अनुसार, आदिवासी नेता आमश्या पाड़वी शिंदे गुट में शामिल हो गये हैं.

दत्तात्रेय होसबाले फिर से आरएसएस के सरकार्यवाह चुने गए

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने दत्तात्रेय होसबाले को एक बार फिर से सरकार्यवाह निर्वाचित किया है.

कच्छ में भूकंप के झटके

गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किये गये जिसकी तीव्रता 3.3 मापी गई है.

हमें विभाजित करने की कोशिश की जा रही है, बोलीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी पहुंचीं. उन्होंने मुंबई में आयोजित होने वाली मेगा रैली के पहले कहा कि जिस हिंदुस्तान में हम पले-बढ़े हैं जिसमें किसी भी प्रकार भेदभाव नहीं है. अब हमें विभाजित करने की कोशिश की जा रही है. आज सत्ता में एक खास तरह की राजनीति है जो नफरत फैलाने में लगी हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola