Live Updates

Breaking News: मणिपुर को लेकर गृह मंत्रालय की बड़ी बैठक

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

मणिपुर को लेकर गृह मंत्रालय की बड़ी बैठक

मणिपुर को लेकर गृह मंत्रालय की बड़ी बैठक शुरू हो गई है. केंद्रीय गृ मंत्री अमित शाह ले रहे हैं बैठक. मणिपुर की सुरक्षा पर मीटिंह में होगी चर्चा.

जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट उपचुनाव, आप ने मोहिंदर भगत को बनाया उम्मीदवार

पंजाब में जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए आप ने मोहिंदर भगत को उम्मीदवार बनाया.

मुंबई में एक अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

मुंबई के मीरा रोड स्थित एक अस्पताल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने लोगों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी. बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड जांच के लिए मौके पर पहुंच गए हैं.

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास पहुंचे केदारनाथ, शिव की पूजा-अर्चना की

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास भगवान शिव को समर्पित मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए केदारनाथ पहुंचे.

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान आज जम्मू के दौरे पर

लगातार आतंकी घटनाओं के बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान आज जम्मू के दौरे पर जाएंगे.

पोक्सो मामले में सीआईडी ​​के समक्ष पेश होंगे बीएस येदियुरप्पा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा अपने खिलाफ दर्ज पोक्सो मामले के सिलसिले में आज सीआईडी ​​के समक्ष पेश होंगे.

मुख्तार अब्बास नकवी बोले- ईवीएम को न तो भगवान बनाना चाहिए और न ही शैतान

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, हमें ईवीएम को न तो भगवान बनाना चाहिए और न ही शैतान. ईवीएम कई अग्निपरीक्षाओं से गुजरी है और इसमें सफल रही है. पहले लोग इस पर राष्ट्रीय स्तर पर हमला करते थे और अब कुछ ‘अंतरराष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्ट किलर’ इसके खिलाफ खड़े हो गए हैं.

दिल्ली में जल संकट बरकरार

राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट के बीच ओखला इलाके में टैंकरों के जरिए लोगों को पानी की आपूर्ति की जा रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola