Live Updates

Breaking News Live: छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर अमित शाह के आवास पर बड़ी बैठक

Edited byAmitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर अमित शाह के आवास पर बड़ी बैठक

छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक चल रही है. बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और छत्तीसगढ़ बीजेपी कोर ग्रुप के नेता मौजूद हैं.

पीयूष गोयल बोले, अमेरिका पर इंपोर्ट ड्यूटी कम नहीं की गई

सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी में बदलाव पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, कांग्रेस ने जब जनता के विश्वास को खो दिया तो उन्हें लगता है कि जनता को भ्रमित करने के लिए वे कुछ भी कहेंगे तो वो बात बिक जाएगी. कोई इंपोर्ट ड्यूटी कम नहीं की गई है. अमेरिका पर अतिरिक्त इंपोर्ट ड्यूटी लगाई गई थी जिसे हटाया गया है. अब सभी देशों के लिए एक समान इंपोर्ट ड्यूटी हो गई है.

सेब पर लागू मूल सीमा शुल्क को कम नहीं किया गया

वाणिज्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव पीयूष ने बताया, केवल अमेरिका पर अतिरिक्त सीमा शुल्क लगता था जिसे हटाया गया है, सेब पर लागू मूल सीमा शुल्क को कम नहीं किया गया है.

अगस्त में खुदरा महंगाई दर घटकर 6.83 प्रतिशत

अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 6.83% पर पहुंच गयी. जुलाई 2023 में खुदरा महंगाई दर 7.44% थी.

कोर्ट ने चंद्रबाबू नायडू की हाउस कस्टडी की याचिका को किया खारिज

एडवोकेट जनरल पोन्नवोलु सुधाकर रेड्डी ने बताया, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की हाउस कस्टडी याचिका को कोर्ट खारिज कर दिया.

दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित 18 महीने के कनव से मिले अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नजफगढ़ में एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित 18 महीने के लड़के कनव से मिले, जिसके परिवार ने क्राउडफंडिंग के माध्यम से उसके इलाज के लिए धन जुटाया था.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सांबा में 90 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के सांबा में 90 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा, आप सभी जानते होंगे कि अभी हाल ही में ISRO ने शिवशक्ति प्वांइट पर सफल लैंडिंग करा कर चांद पर भी भारत का झंडा गाड़ दिया है. लेकिन एक समय वह भी था, जब ISRO एक सैटेलाइट तक नहीं छोड़ पाता था. हम दूसरे देशों के पास जाकर अपने सैटेलाइट अंतरिक्ष में लांच करवाते थे. लेकिन धीरे-धीरे ISRO अपनी मेहनत व लगन से इस काम में इतना एक्सपर्ट बन गया, कि आज स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है. सीमावर्ती इलाकों, जो दुर्गम व कठिन माने जाते हैं, वहां पर भी इन्फ्रा डेवलप करना आपके लिए आज बाएं हाथ का खेल बन चुका है. आज आप सबकी मेहनत का परिणाम यह है, कि आपने इस कठिन व मुश्किल से दिखने वाले काम को भी इतना आसान कर दिया है.

कनाडा रवाना हुए पीएम जस्टिन ट्रूडो

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ आज यानी मंगलवार दोपहर को अपने देश रवाना हो गए हैं. जस्टिन ट्रूडो 9 से 10 सितंबर को नई दिल्ली में हुई G-20 समिट में शामिल होने के लिए भारत आए थे. बता दें, कि उन्हें रविवार को कनाडा के लिए रवाना होना था. लेकिन विमान में तकनीकी खराबी के कारण उन्हें दो दिन तक दिल्ली में ही रुकना पड़ा.

इंडिया-श्रीलंका मैच- भारत ने जीता टॉस

इंडिया-श्रीलंका मैच थोड़ी देर में शुरू हो रहा है. यह मैच कोलंबो में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीत लिया है. टीम इंडिया में कुछ फेरबदल हुआ है. शार्दूल की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है.

बजरंग दल के मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया

नूंह हिंसा के प्रमुख आरोपी मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. सूचना आ रही है कि हरियाणा की पुलिस उसे राजस्थान पुलिस को सौंपेंगी. उसपर कई आरोप लगे हुए हैं.

G20 में में शामिल नेताओं को दिया गया विशेष उपहार

भारत सरकार ने G20 समिट में शामिल हुए राष्ट्राध्यक्षों को विशेष उपहार दिया है. इनमें हस्तनिर्मित कलाकृतियों और उत्पादों का एक क्यूरेटेड संकलन शामिल है, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के बारे में बहुत कुछ बताता है.

कमल नाथ के आवास पर कांग्रेस पर्यवेक्षकों की बैठक

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के आवास पर राज्य की सभी 29 लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों की बैठक चल रही है. बैठक की अध्यक्षता पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल कर रहे हैं.

महाराष्ट्र के सतारा में दो गुटों में झड़प, एक की मौत

महाराष्ट्र के सतारा में सोशल मीडिया पोस्ट के बाद दो गुटों में झड़प हो गई है, जिसमें एक व्यक्ति के मारे जाने की सूचना है. इस झड़प में 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है. घटना कल रात की है.

ईडी के दफ्तर पहुंची नुसरत जहां, पूछताछ जारी

टीएमसी नेता और अभिनेत्री नुसरत जहां ईडी दफ्तर पहुंची हैं. उनसे ईडी पूछताछ कर रही है.

पहले मणिपुर को शांत कीजिए. मणिपुर तक चीन घुस गया है: संजय राउत

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने कहा कि हमने हमेशा PoK को अपना हिस्सा बताया है. जब पूर्व सेना प्रमुख अपने पद पर थे तब उनको अपने कार्यकाल में (पीओके को) लेने की कोशिश करनी चाहिए थी, अब आप कैसे ले सकते हैं? इससे पहले मणिपुर को शांत कीजिए. मणिपुर तक चीन घुस गया है. राहुल गांधी जी कह रहे हैं कि लद्दाख में चीन ने 20,000 वर्ग किमी ज़मीन अपने कब्जे में ली है. अरुणाचल का हिस्सा चीन के नक्शे में दिखाया गया है. पहले यह अपने कब्जे में लीजिए.

नूह हिंसा में मारे गए अभिषेक के घर पहुंचे CM मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने नूंह में हुई हिंसा में मारे गए अभिषेक के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने आज सुबह उनसे उनके आवास पर मुलाकात की है.

जम्मू-कश्मीर के रामबन में वाहन चट्टान से टकराया, चार की मौत

जम्मू-कश्मीर के रामबन उपायुक्त ने बताया कि कथित तौर पर NH 44 पर वैगन बनिहाल में एक वाहन एक चट्टान से टकरा गया. दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई हैं. उन सभी को SDH बनिहाल में स्थानांतरित कर दिया गया है.

आंध्र प्रदेश सीआईडी ने पूछताछ के लिए चंद्रबाबू नायडू की हिरासत का अनुरोध किया

आंध्र प्रदेश पुलिस अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने अदालत में एक याचिका दायर कर पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की 15 दिन की हिरासत का अनुरोध किया है. नायडू करोड़ों रुपये के कथित घोटाला मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं. एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार को दायर की गई इस याचिका पर बुधवार को सुनवाई होने की उम्मीद है.

JMM अध्यक्ष शिबू सोरेन की तबीयत खराब, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसकी वजह से उनको दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया.

कावेरी जल विनियमन समिति की बैठक आज नई दिल्ली में

कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी जल बंटवारा मुद्दे में कावेरी जल विनियमन समिति की बैठक आज नई दिल्ली में होगी. कर्नाटक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को यह समझाने का फैसला किया है कि तमिलनाडु को देने के लिए पानी नहीं है.

अंडमान सागर में 4.4 तीव्रता का भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि अंडमान सागर में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के झटके आज सुबह 03:39 बजे महसूस किये गये.

केरल के कोझिकोड में दो लोगों की मौत के बाद निपाह वायरस का अलर्ट जारी

केरल स्वास्थ्य विभाग ने दो लोगों की ‘अप्राकृतिक’ मौत के बाद सोमवार को कोझिकोड जिले में निपाह वायरस से संबंधित अलर्ट जारी किया. स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार रात एक बयान में कहा कि राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक उच्चस्तरीय बैठक की और स्थिति की समीक्षा की. बयान में कहा गया कि एक निजी अस्पताल से बुखार के बाद दो लोगों ‘अप्राकृतिक’ मौत की सूचना मिली है और ऐसा संदेह है कि उनकी मौत की वजह निपाह वायरस हो सकता है. कोझिकोड जिले में 2018 और 2021 में भी निपाह वायरस से मौत दर्ज की गई थीं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola