Live Updates

Breaking News : रूस का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के तीन सदस्यों की मौत

Edited byAmitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live

Breaking News Live: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

दिल्ली हाई कोर्ट ने बिभव कुमार को स्वाती मालीवाल से मारपीट के मामले में जमानत देने से इनकार किया

दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को स्वाती मालीवाल से मारपीट के मामले में जमानत देने से इनकार किया.

हाथरस भगदड़ मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से हाई कोर्ट का रुख करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने हाथरस भगदड़ मामले की जांच का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है. शीर्ष कोर्ट ने याचिकाकर्ता से हाई कोर्ट का रुख करने को कहा है.

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव को लेकर शिवसेना (यूबीटी) ने मतदान का समय बढ़ाने की मांग की

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने शुक्रवार को मांग की कि मुंबई में भारी बारिश के मद्देनजर महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान का समय एक घंटे बढ़ाया जाए.

सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने पहुंचे

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने मुंबई पहुंचे जिसका वीडियो सामने आया है.

दिल्ली में एक लड़के की गोली मारकर हत्या

दिल्ली में एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई. डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय एन तिर्की ने बताया कि घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे हुई. मृतक 16 साल का है. शिकायतकर्ता… उसका भाई भी नाबालिग है. वे सभी कबीर नगर में रहते हैं और कुछ कपड़े खरीदने के लिए जाफराबाद आए थे. जब वे वापस जा रहे थे, तो कुछ परिचित लोग स्कूटी पर आए. उन्हें अपने साथ चलने के लिए कहा. जब उन्होंने जाने से इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने उनमें से एक पर गोली चला दी. लड़के को अस्पताल ले जाया गया और उसे मृत घोषित कर दिया गया.

नेपाल में भूस्खलन, पांच दर्जन यात्री लापता

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के बह गई. इसमें लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की खबर है. देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं. मैंने गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव का निर्देश दिया हूं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola