Live Updates

Breaking News: सात्विकसाईराज और चिराग ने चीनी ताइपे को हराकर फ्रेंच ओपन बैडमिंटन 2024 का खिताब जीता

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

सात्विकसाईराज और चिराग ने चीनी ताइपे को हराकर फ्रेंच ओपन बैडमिंटन 2024 का खिताब जीता

भारत की सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष जोड़ी ने फाइनल में चीनी ताइपे के ली जे ह्युई और यांग पो ह्वेन को हराकर फ्रेंच ओपन बैडमिंटन 2024 पुरुष युगल का ताज जीता.

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम कोठावलासा जंक्शन के पास यात्री ट्रेन पटरी से उतरी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में कोठावलासा जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई. किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है. यह जानकारी वाल्टेयर रेलवे डिवीजन के अधिकारी ने दी.

बीजेपी बोली- सोनिया और राहुल गांधी का भानुमति का कुनबा लगातार बिखर रहा

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, सोनिया और राहुल गांधी का भानुमति का कुनबा लगातार बिखर रहा है. उनके सहयोगी दलों के नेता ही इस कुनबे को नहीं मानते हैं… ये बिखराव तय है… दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी का परिवार यानी NDA का कुनबा लगातार बड़ा हो रहा है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकपाल अध्यक्ष जस्टिस अजय माणिकराव खानविलकर को शपथ दिलाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में लोकपाल अध्यक्ष न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर को शपथ दिलाई.

लखनऊ के अकबरनगर में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प, बिल्डिंग गिराने से हादसे पर बवाल

लखनऊ के अकबरनगर में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प की खबर मिल रही है. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग गिराते समय हादसे को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल मचाया. जिसके बाद पुलिस बल लोगों को शांत कराने की कोशिश में लग गई. इसी बीच पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हुई.

कूनो नेशनल पार्क में चीता ने पांच शावकों को जन्म दिया

मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में रविवार को चीता गामिनी ने पांच शावकों को जन्म दिया है. इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने एक्स पर वीडियो शेयर कर दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola