Narendra Modi: 22 साल पहले नरेंद्र मोदी ने दर्ज की पहली चुनावी जीत, Video शेयर कर हुए भावुक

Updated:
विज्ञापन
Narendra Modi: 22 साल पहले नरेंद्र मोदी ने दर्ज की पहली चुनावी जीत, Video शेयर कर हुए भावुक

Narendra Modi: वीडियो शेयर कर पीएम मोदी ने लिखा, राजकोट का मेरे दिल में हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा.इस शहर के लोग ही थे जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे पहली बार चुनावी जीत दिलाई.

विज्ञापन

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे टर्म के लिए दिन-रात मेहनत में उतर गए हैं. देश के अलग-अलग राज्यों को दौरा कर कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल से एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वो एक चुनावी जीत के बाद रोड शो करते दिख रहे हैं. दरअसल वीडियो आज से 22 से पहले आज ही के दिन का है, जब उन्होंने अपने गृह राज्य गुजरात में पहली बार चुनावी जीत दर्ज की थी.

Narendra Modi: 24 फरवरी 2002 को नरेंद्र मोदी पहली बार जीत कर विधायक बने थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस वीडियो को अपने एक्स पर शेयर किया है, वो मोदी आर्काइव नाम के एक्स एकाउंट में पोस्ट किया गया है. वीडियो के साथ लिखा गया है, ‘देखो देखो कौन आया..गुजरात का शेर आया!’. उसके बाद बताया गया, आज से ठीक 22 साल पहले 24 फरवरी 2002 को नरेंद्र मोदी पहली बार विधायक के रूप में गुजरात विधानसभा में कदम रखे थे. इस जीत ने न केवल गुजरात के लिए बल्कि भारत और दुनिया के लिए एक आशाजनक नए युग की शुरुआत हुई.

वीडियो शेयर कर पीएम मोदी ने लिखा- तब से अब तक सदैव जनता जनार्दन के साथ जुड़ा रहा

वीडियो शेयर कर पीएम मोदी ने लिखा, राजकोट का मेरे दिल में हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा.इस शहर के लोग ही थे जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे पहली बार चुनावी जीत दिलाई. तब से मैंने सदैव जनता जनार्दन की आकांक्षाओं के साथ न्याय करने का काम किया है. ये भी सुखद संयोग है कि आज और कल मैं गुजरात में रहूंगा और एक कार्यक्रम राजकोट में हो रहा है, जहां से 5 एम्स देश को समर्पित किये जायेंगे.

22 साल पहले नरेंद्र मोदी राजकोट ll से जीत दर्ज की थी और पहले बार बने विधायक

2 मिनट 57 सेकंड के वीडियो में पीएम मोदी की पहली चुनावी जीत के बारे में बताया गया है. जिसमें बताया गया कि नरेंद्र मोदी राजकोट दो से पहली बार विधायक बने थे. विधायक बनने के 4 महीने बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभाली थी. वैसे समय में वो सीएम बने जब गुजरात में भीषण भूकंप आया था. वीडियो में बताया गया कि उनकी राजनीतिक प्रबंधन कौशल ने 1990 के दशक में बीजेपी को राष्ट्रीय राजनीति का परिदृश्य बदलने में मदद की. वीडियो के आखिर में बताया गया कि नरेंद्र मोदी ने उस चुनाव को 14724 वोटों के अंतर से जीता था.

**eds: screen grab via @narendramodi** new delhi: prime minister narendra modi addresses the gathering at a programme during the pongal celebrations, in new delhi, sunday, jan. 14, 2024. (pti photo) (pti01_14_2024_000060a)

चुनाव जीत के बाद नरेंद्र मोदी बोले थे- राजकोट के लोगों ने मुझे अच्छे अंकों से पास कराया

नरेंद्र मोदी जब पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने तो उन्होंने अपने विजयी भाषण में कहा था कि राजकोट के लोगों ने मुझे अच्छे अंकों से पास कराया. आखिरकार राजकोट ने मुझे विधायक के रूप में चुना है. नरेंद्र मोदी 12 साल 227 दिन तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे.

Also Read: पिछली कांग्रेस सरकार ने हमें गरीबों के घर बनाने से रोका, छत्तीसगढ़ के लोगों से बोले पीएम मोदी

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola