नगालैंड विधानसभा चुनाव : वोटिंग के पहले ही जीता भाजपा का ये उम्मीदवार

nagaland assembly election 2023 : नगालैंड में 13 लाख से अधिक मतदाता हैं तथा 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीटों के लिए चार महिलाओं एवं 19 निर्दलीय समेत 183 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. जानें किस सीट पर हुई भाजपा की जीत
nagaland assembly election 2023 : नगालैंड विधानसभा चुनाव के प्रचार को शोर थम चुका है. जनसभाओं, रोडशो और घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने का अभियान शनिवार शाम तक खत्म हो गया. राज्य में 27 फरवरी को सुबह सात बजे से अपराह्न चार बजे तक मतदान होगा जबकि मतों की गिनती दो मार्च को होगी. यहां खास बात ये हैं कि जुन्हेबोटो जिले में आकुलुटो सीट से भाजपा प्रत्याशी और निर्वतमान विधायक काजहेटो किन्मी निर्विरोध जीत (nagaland assembly election result) गये हैं.
नगालैंड में 13 लाख से अधिक मतदाता हैं तथा 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीटों के लिए चार महिलाओं एवं 19 निर्दलीय समेत 183 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. आकुलुटो सीट से भाजपा प्रत्याशी और निर्वतमान विधायक काजहेटो किन्मी ने निर्विरोध जीत दर्ज की है. यहां चर्चा कर दें कि सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपीपी) और भाजपा सीटों की साझेदारी के तहत क्रमश: 40 और 20 सीटों पर चुनावी मैदान में है.
गौर हो कि एनडीपीपी ने 2018 में इस पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनायी थी. उसे जनता दल यूनाईटेड और एक निर्दलीय प्रत्याशी का भी समर्थन मिला था. वर्ष 2021 में नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) भी एनडीपीपी नीत सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हुआ था और उसे ‘यूनाईटेड डेमोक्रेटिक एलायंस’ नाम दिया गया था.
Also Read: Election Updates 2023: मेघालय के उम्मीदवार सबसे अमीर, यहां देखें नगालैंड के उम्मीदवारों का हाल
उल्लेखनीय है कि एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन इस चुनाव में दूसरे कार्यकाल के लिए जद्दोजेहद कर रहा है. एनडीपीपी के नीफीयू रियो इस गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं. भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों सर्बानंद सोनोवाल, किरेन रीजीजू , जॉन बार्ला, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा एवं अन्य नेताओं ने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया. मुख्यमंत्री रियो की अगुवाई में एनडीपीपी प्रचारकों ने करीब करीब सारे निर्वाचनक्षेत्रों में मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




