Mumbai News: 17 बच्चों को बंधक बनाने वाला पुलिस मुठभेड़ में ढेर, सभी बच्चे मुक्त, बाथरूम से स्टूडियो में घुसी पुलिस
Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Oct 2025 7:02 PM
Mumbai News
Mumbai News: मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार को एक स्टूडियो के अंदर 17 बच्चों और दो व्यक्तियों को बंधक बनाने का आरोपी बंधकों को मुक्त कराने के लिए चलाये गये अभियान के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारा गया. आरोपी की पहचान रोहित आर्य के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया है.
Mumbai News: मुंबई के पवई स्थित आर ए स्टूडियो में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्य पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस की गोली आरोपी को लगी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आरोपी ने गुरुवार को एक स्टूडियो के अंदर 17 बच्चे और दो अन्य शख्स को बंधक बना लिया था. आरोपी से बंधकों को मुक्त कराने के लिए चलाये गये अभियान के दौरान पुलिस गोलीबारी में उसकी मौत हो गई. आरोपी की पहचान रोहित आर्य के रूप में हुई. संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) सत्यनारायण ने कहा ‘‘सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया है.’’
आर ए स्टूडियो में बच्चों को बना लिया था बंधक
गुरुवार को दोपहर एलएंडटी बिल्डिंग के पास आर ए स्टूडियो में एक घंटे से ज्यादा समय तक नाटकीय स्थिति बनी रही. अधिकारी के अनुसार रोहित आर्य ने करीब 15 वर्ष की आयु के लड़कों और लड़कियों को एक वेब सीरीज के ‘ऑडिशन’ के लिए बुलाया था. उन्होंने बताया कि आर्य के पास एक ‘एयर गन’ और कुछ रसायन भी थे. पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावडे ने बताया कि पुलिस को दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट पर सूचना मिली कि महावीर क्लासिक बिल्डिंग में आर ए स्टूडियो के अंदर एक व्यक्ति ने बच्चों को बंधक बना लिया है. इसके बाद आनन फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस टीम में त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT), बम निरोधक दस्ते और दमकल विभाग की एक टीम शामिल थी.
बाथरूम से स्टूडियो में घुसी पुलिस
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने आर्य से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन जब बातचीत में कोई प्रगति नहीं हुई, तो पुलिस की टीम बाथरूम के रास्ते स्टूडियो में घुसी और अंदर मौजूद एक अन्य व्यक्ति की मदद से उसे काबू कर लिया. उन्होंने बताया कि 17 बच्चों, एक वरिष्ठ नागरिक और एक अन्य व्यक्ति को बचा लिया गया. डीसीपी ने बताया कि पुलिस आर्य की पृष्ठभूमि की जांच कर रही है.
आरोपी ने सोशल मीडिया पर जारी किया था वीडियो
बच्चों को बंधक बनाने के बाद आरोपी रोहित आर्य ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था. अपने वीडियो में उसने कहा था कि वह कुछ लोगों से बात करना और उनसे सवाल पूछना चाहता है, और उसे पैसे नहीं चाहिए. आर्य ने धमकी दी कि अगर उसे ऐसा करने नहीं दिया गया, तो वह स्टूडियो में आग लगा देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










