MP News : रतलाम में गणेश शोभायात्रा पर पथराव, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

Updated:
विज्ञापन

Stone pelting on Ganesh procession

MP News : मध्यप्रदेश के रतलाम में भगवान गणेश की शोभायात्रा पर पथराव किया गया जिसके बाद पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा. पथराव में पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया.

विज्ञापन

MP News : मध्यप्रदेश के रतलाम में भगवान गणेश की शोभायात्रा पर पथराव की खबर आ रही है. इस घटना के बाद शहर में महत्वपूर्ण स्थानों पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. मामले की पुलिस ने जानकारी दी. यह घटना शनिवार रात को मोचीपुरा इलाके में हुई जब कुछ लोग 10 दिवसीय गणेश उत्सव के लिए भगवान गणेश की मूर्ति ले जा रहे थे.

एक अधिकारी ने बताया जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पथराव में उनका वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि स्थिति अभी नियंत्रण में है. लगभग 500 लोगों ने शनिवार रात को स्टेशन रोड पुलिस थाने का घेराव कर लिया और मोचीपुरा इलाके में शोभायात्रा पर पत्थर फेंकने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने किया लाठी चार्ज

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने एक शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची. भीड़ भी पुलिस के साथ घटनास्थल पर गयी. किसी ने फिर से एक पत्थर फेंका और इसके बाद हुए पथराव में पुलिस के एक वाहन का शीशा टूट गया. लोढ़ा ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. रतलाम में जावरा शहर और धार जिले से पुलिस को बुलाया गया और शहर के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है.

Read Also : 10 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू, निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola