Monsoon Tracker: मानसून आते ही महाराष्ट्र में भारी बारिश, अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम, 75 साल बाद हुआ ऐसा

Updated:
विज्ञापन

Heavy rain in Maharashtra

Monsoon Tracker: दक्षिण-पश्चिम मानसून के एंट्री करने के साथ ही महाराष्ट्र में भारी बारिश शुरू हो गई है. नवी मुंबई के कई इलाकों में इस समय तेज बारिश हो रही है. जिससे सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है. महाराष्ट्र में 75 साल बाद मानसून अपने तय समय से 15 से अधिक दिन पहले एंट्री की है. मौसम विभाग की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 26 मई को मुंबई में दस्तक दी. पिछले 75 वर्षों में मानसून इतना शीघ्र पहुंचा है.’’ मुंबई में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख 11 जून है.

विज्ञापन

Monsoon Tracker: दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 26 मई को मध्य अरब सागर के कुछ और भागों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और भागों, बेंगलुरु सहित कर्नाटक, तमिलनाडु के शेष भागों, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ भागों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों, मिजोरम के शेष भागों, संपूर्ण त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ भागों में आगे बढ़ गया है. मौसम विभाग ने बताया कि मानसून आज पुणे भी पहुंच गया.

विज्ञापन

6 से 7 दिन महाराष्ट्र में होगी भारी से बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले 6-7 दिनों के दौरान पश्चिमी तट (केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा) पर भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है, साथ ही 26 और 27 मई को केरल, मुंबई शहर सहित कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कर्नाटक के तटीय और घाट क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है; 26 मई, 2025 को तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में भी भारी वर्षा होने की संभावना है.

महाराष्ट्र के इन इलाकों में सुबह से हो रही बारिश

आईएमडी ने कहा कि सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे के बीच कोलाबा में 105.2 मिलीमीटर, सांताक्रूज (55 मिमी), बांद्रा (68.5 मिमी), जुहू हवाई अड्डा (63.5 मिमी), चेंबूर (38.5 मिमी), विक्रोली (37.5 मिमी), महालक्ष्मी (33.5 मिमी) और सायन में 53.5 मिमी बारिश हुई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola