Monsoon Tracker: ओडिशा में 13 दिन पहले पहुंचा मानसून, 30 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश, IMD अलर्ट जारी

Monsoon reached Odisha
Monsoon Tracker: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को ओडिशा के कुछ हिस्सों में पहुंच गया, जो राज्य में इसके आगमन के सामान्य समय से लगभग 13 दिन पहले है.
Monsoon Tracker: ओडिशा में मानसून की दस्तक के साथ ही छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश के शेष हिस्सों, तेलंगाना के अधिकांश हिस्सों, कर्नाटक के शेष हिस्सों और महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों में भी 28 मई को मानसून ने दस्तक दे दी है. मानसून के आगमन के साथ ही ओडिशा में मंगलवार से ही भारी बारिश हो रही है.
#WATCH | Bhubaneswar: As the monsoon sets in across parts of Odisha, IMD Bhubaneswar Director Dr. Manorama Mohanty says, "Today, the southwest monsoon has advanced into parts of South Odisha, covering the entire districts of Malkangiri and Koraput, and parts of Nabarangpur,… pic.twitter.com/7w7sH8gBkM
— ANI (@ANI) May 28, 2025
ओडिशा में 30 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कहा कि इस ओडिशा में 30 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश होगी. आईएमड�� ने मछुआरों को 29 मई से एक जून के बीच गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी है. इस बीच, ओडिशा सरकार ने आईएमडी के भारी बारिश के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों को अलर्ट पर रखा है. विशेष राहत आयुक्त कार्यालय ने जिला अधिकारियों को खराब मौसम के मद्देनजर किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है.
अगले तीन दिन भारी बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं
ओडिशा के कुछ हिस्सों में मानसून के दस्तक देने के साथ ही आईएमडी भुवनेश्वर की निदेशक डॉ मनोरमा मोहंती ने कहा, “आज दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है, जो मलकानगिरी और कोरापुट के पूरे जिलों और नबरंगपुर, रायगढ़ और गजपति के कुछ हिस्सों को कवर कर रहा है. राज्य के अधिक क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. अगले 3 दिनों में ओडिशा में अच्छी बारिश होने की संभावना है. अगले 24 घंटों में, अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि गंजम जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है. अन्य जिलों में भी गरज के साथ बारिश, बिजली और 30 से 40 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं.”
ओडिशा में औसत से अधिक बारिश होने की संभावना
आईएमडी महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि जून से सितंबर तक मानसून के मौसम के दौरान ओडिशा में औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है. उन्होंने कहा, ‘‘ओडिशा सहित पूरे भारत में दीर्घावधि औसत (एलपीए) का 106 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है.’’ मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि ओडिशा में मार्च से मई तक प्री-मानसून अवधि में सामान्य से 59 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है, जो 188.9 मिलीमीटर दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि के दौरान औसत वर्षा 119.1 मिलीमीटर होती है.
पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
आईएमडी ने पांच जिलों – जगतसिंहपुर, पुरी, कटक, कोरापुट और रायगढ़ा में ‘ऑरेंज’ अलर्ट (कार्रवाई के लिए तैयार रहें) जारी किया था – जहां 30 मई तक 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने और आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है.
बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र
मौसम विभाग ने बताया, ‘‘ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर बना निम्न दबाव क्षेत्र आज सुबह 05:30 बजे भारतीय समयानुसार उसी क्षेत्र में अच्छी तरह से चिह्नित हो गया. अगले 24 घंटे के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने और एक अवदाब में केंद्रित होने की संभावना है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










