ePaper

QR स्कैन करें और दर-दर भटकना भूल जाएं, मोदी सरकार ने आधार कार्ड को लेकर किया बड़ा फैसला

Updated at : 09 Apr 2025 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
Modi Govt Launches Aadhaar App

Modi Govt Launches Aadhaar App

Modi Govt Launches Aadhaar App: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड के नए ऐप को टेस्टिंग फेज में लॉन्च किया है. QR कोड और फेस ID के माध्यम से आधार की पहचान को तुरंत सत्यापित करेगा. अब आपको आधार की फोटोकॉपी या फिजिकल कार्ड की जरूरत नहीं होगी क्योंकि ऐप के जरिए आधार पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा. इस ऐप से आधार की सुरक्षा और उपयोगिता दोनों मजबूत होंगे और यह प्रक्रिया तेज और सरल बनेगी. इसके माध्यम से आप अपनी अनुमति से ही आधार जानकारी साझा कर सकेंगे.

विज्ञापन

Modi Govt Launches Aadhaar App: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड का नया ऐप टेस्टिंग फेज में लॉन्च कर दिया है. यदि यह टेस्टिंग सफल रहती है तो अब आपको आधार कार्ड की फोटोकॉपी या फिजिकल कार्ड लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी. मोदी सरकार की इस नई पहल के तहत अब आधार की पहचान QR कोड और फेस ID के जरिए तुरंत की जा सकेगी. यह ऐप न केवल आधार की सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि इसे उपयोग में भी और अधिक आसान बनाएगा.

फोटो कॉपी की जरूरत खत्म

अब आपको होटल चेक-इन, यात्रा या खरीदारी के दौरान आधार की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी. नए आधार ऐप से आपका आधार पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा और इसे केवल आपकी अनुमति से ही साझा किया जा सकेगा. ऐप के जरिए आप अपना आधार QR कोड स्कैन करके तुरंत वेरिफाई कर सकते हैं जिससे यह प्रक्रिया तेज और सुरक्षित हो जाएगी.

क्या है इस ऐप की खासियत?

इस ऐप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें QR कोड और फेस ID आधारित वेरिफिकेशन की सुविधा होगी. जैसे हम UPI पेमेंट्स के दौरान QR कोड स्कैन करते हैं, वैसे ही आधार के वेरिफिकेशन के लिए QR कोड स्कैन किया जा सकेगा. इसके अलावा, फेस ID के माध्यम से आपकी पहचान तुरंत सत्यापित की जा सकेगी, जिससे सत्यापन की प्रक्रिया बहुत ही सरल और तेज होगी.

आधार ऐप के फायदे

  • फिजिकल कार्ड की जरूरत नहीं: अब आपको आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर चलने की आवश्यकता नहीं होगी.
  • फास्ट वेरिफिकेशन: QR कोड और फेस ID के माध्यम से सत्यापन तेज और आसान हो जाएगा.
  • सुरक्षित और डिजिटल: आपका आधार डिजिटल और पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा.
  • कंट्रोल आपके हाथ में: आप अपनी जानकारी पर पूरा कंट्रोल रखेंगे और केवल ज़रूरी डेटा ही साझा करेंगे.
विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola