'पीएम मोदी का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', ट्रंप के बयान पर भारत की प्रतिक्रिया

Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Feb 2026 8:42 PM

विज्ञापन

ट्रंप के बयान पर भारत की प्रतिक्रिया

MEA On Trump Statement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक पुराने बयान पर पूछे गए सवाल पर भारत के विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है. यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक करियर से जुड़ा हुआ था. विदेश मंत्रालय ने इस पर कहा कि मामले में उचित कदम उठाए जाएंगे.

विज्ञापन

MEA On Trump Statement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘पीएम मोदी का राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहता’ वाले बयान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय ने गुरुवार (12 फरवरी) को कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी. बीते साल अक्तूबर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे समय में यह बात कही थी जब रूस से तेल खरीद को लेकर भारत और अमेरिकी रिश्तों में तनाव चल रहा था. इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा था कि पीएम मोदी महान व्यक्ति हैं. वह ट्रंप से प्यार करते हैं. मैं उनका राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहता.

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में क्या कहा?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से एक कॉन्फ्रेंस में ट्रंप के कमेंट के बारे में पूछा गया तो रणधीर जायसवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा “मैंने वीडियो नहीं देखा है. लेकिन अगर वास्तव में ऐसा कोई वीडियो है, चाहे वह सच हो या झूठ, हम उस पर उचित कार्रवाई करेंगे.”

ट्रंप ने पिछले साल अक्टूबर में दिया था बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान पिछले साल अक्तूबर महीने में दिया था. यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था. हालांकि उन्होंने यह मजाक भरे अंदाज में कहा था. सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में पहले ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी. उन्हें महान और समय की कसौटी पर खरा उतरने वाला नेता कहा था. ट्रंप ने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप से प्यार करते हैं. इसके बाद वो कुछ क्षण रुके फिर मजाकिया अंदाज में कहा कि प्यार शब्द को गंभीरत से न लें, क्योंकि वो पीएम मोदी का राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहते हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola